क्या भाजपा के 'टेप' वाले नेताओं पर दर्ज होंगे केस, विधायकों को ललचाने का आरोप?

क्या भाजपा के 'टेप' वाले नेताओं पर दर्ज होंगे केस, विधायकों को ललचाने का आरोप?

नई दिल्ली। कर्नाटक में बीते पांच दिन का समय राजनीतिक तौर पर उथल-पुथल का रहा है। इन दिनों में कांग्रेस ने लगातार ये आरोप लगाए कि भाजपा उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। इस दौरान कांग्रेस ने तीन ऑडियो टेप भी जारी किए। जिनमें कई सीनियर भाजपाई नेताओं पर आरोप लगाए गए। भाजपा की सरकार गिरने के बाद अब जेडीएस और कांग्रेस की सरकार बनना तया है। ऐसे में सवाल है क्या भाजपा के इन नेताओं पर केस दर्ज होंगे, जिन पर विधायकों को ललचाने का आरोप है।

allegedly lure congress mlas

कर्नाटक के सियासी घमासान के बीच एक के बाद एक ऑडियो टेप सामने आए। येदुरप्पा और उनके बेटे के ऑडियो टेप के बाद अन्य दो बीजेपी नेताओं के कांग्रेस विधायकों को लालच देकर खरीदने के ऑडियो टेप शनिवार को सामने आए। कांग्रेस ने बीजेपी नेता श्रीरामालू और मुरलीधर राव द्वारा कांग्रेस एमएलए बीसी पाटिल को घूस देने वाला ऑडियो जारी किया।

इस ऑडियो में बीजेपी नेताओं के कांग्रेस विधायक से कहते सुना जा सकता है कि, हम आपसे वादा करते हैं कि स्पीकर आपको अयोग्य करार नहीं देगें, वह हमारा पक्ष लेंगे। इससे पहले कथित तौर पर सीएम येदुरप्पा ने कांग्रेस विधायक बीसी पाटिल को पद और अन्य लालच देकर अपने पक्ष में वोट करने को कहा था। कांग्रेस विधायक पाटिल ने इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और सदन में बहुमत साबित होने से पहले इसे रिलीज कर दिया। इससे पहले येदुरप्पा के बेटे बी वाय विजेंद्र का एक कथित टैप रिलीज हुआ जिसमें आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस विधायक की पत्नी से येदुरप्पा के पक्ष में वोट करने को कहा। बदले में पद और पैसे का लालच दिया गया।

सबसे पहला कथित टैप बीजेपी समर्थक जनार्दन रेड्डी का आया था जिसमें वो एक कांग्रेस विधायक को येदुरप्पा के पक्ष में वोट देने के लिए ललचा रहे हैं। इस कथित टैप में आरोप है कि जनार्दन रेड्डी कांग्रेस विधायक को करोडों रुपए और वोट के बदले मंत्री पद देने का लालच दे रहे हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+