Year Ender 2024: इस साल की वो 10 घटनाएं, जिनसे देशभर का खून खौला, रूह कांपी, खबर सुनते ही लोग हुए हैरान
Year Ender 2024: उम्मीदों भरा नया साल 2025 आने वाला है। कई अच्छी-बुरी यादें देकर साल 2024 विदाई ले रहा है। साल 2024 में हर किसी को गर्मी ने ज्यादा सताया तो हाथरस भगदड़, कोलकाता रेप कांड से लोगों का खून खौल उठा। साल खत्म होने के 10 दिन पहले राजस्थान के जयपुर गैस टैंकर हादसे में लोगों को जिंदा जलते देखकर तो हर किसी की रूह कांप उठी।
आइए डालते हैं कि एक नजर देश की उन टॉप 10 खबरों पर साल 2024 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं। इनमें केरल के वायनाड भूस्खलन, तिरुपति लड्डू विवाद और नागपुर के डॉली चायवाले की टपरी पर बिल गेट्स के पहुंचने तक की खबरें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Stock Market Target 2025: नए साल में Nifty50 में आएगी तेजी, इन शेयरों से मिलेगा छप्परफाड़ रिटर्न
यह भी पढ़ें- Weather News: इस बार क्यों नहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड, जान लो राजस्थान-दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक का अपडेट

Hathras Stampede Case 2024: हाथरस भगदड़ कांड 2024
2 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मची, जिसमें 123 लोगों की जान चली गई। हाथरस भगदड़ कांड के बाद भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भाग गया। सत्संग भोले बाबा ने आयोजित करवाया था। सत्संग में जब हजारों लोग एकत्रित थे तब भोले बाबा के पहुंचने से भगदड़ मच गई थी।
Jammu Kashmir terror attack 2024: जम्मू कश्मीर आतंकी हमला 2024
साल 2024 में जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले भी खूब हुए। खासकर जम्मू रीजन में। जम्मू के रियासी जिले के पौनी इलाके में 9 जून 2024 को आतंकवादियों ने बस को निशाना बनाया। स शिव खोरी से कटरा जा रही थी, तभी आतंकियों ने गोलीबारी की थी। हमले के बाद बस खाई में जा गिरी, जिसमें एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई थी।
Kolkata rape case 2024: कोलकाता रेप कांड 2024
9 अगस्त 2024 की रात को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पूरे देश को झकझोर देने वाली वारदात हुई। यहां एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना देशभर के लोगों में आक्रोश का कारण बनी। राज्यव्यापी प्रदर्शन हुए और और सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की गई। इस कांड ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।
यह भी पढ़ें- Stock Market Target 2025: नए साल में Nifty50 में आएगी तेजी, इन शेयरों से मिलेगा छप्परफाड़ रिटर्न

Kerala Wayanad landslide 2024: केरल के वायनाड में भूस्खलन 2024
30 जुलाई 2025 को केरल के वायनाड ने ऐसी प्राकृतिक आपदा झेली कि हर किसी का दिल दहल गया। 30 जुलाई की रात को वायनाड में अचानक भीषण भूस्खलन हुआ। भीषण त्रासदी में कई किलोमीटर तक का क्षेत्र पूरी तरह तबाह हो गया। 231 से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी। त्रासदी में लगभग 1200 करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया।
कनार्टक में प्रेमिका के 59 टुकड़े कर फ्रिज में रखा
3 सितंबर 2024 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में महालक्ष्मी की हत्या हुई। वारदात को इतने जघन्य तरीके से अंजाम दिया गया था कि जिसने भी सुना वो सहम गया। आरोपी ने अपनी प्रेमिका महालक्ष्मी की हत्या कर उसके शरीर के 59 टुकड़े कर दिए और उन्हें फ्रिज में रख दिया था। हत्यारे ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह यह क्रूर अपराध इसलिए किया, क्योंकि वह महालक्ष्मी के व्यवहार से तंग आ चुका था।
Tirupati laddu controversy 2024: तिरुपति लड्डू विवाद 2024
18 सितंबर 2024 को तिरुपति मंदिर प्रसाद लड्डू विवाद सामने आया। आरोप लगे कि तिरुपति के प्रसाद में मिलने वाले लड्डू में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल किया जाता है। मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया था कि तिरुपति के प्रसाद में चर्बी मिलाई जा रही है। तिरुपति मंदिर प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया और मंदिरों के प्रसाद पर एक बड़ी बहस छिड़ गई।
Haryana Chunav 2024 Exit Poll: हरियाणा विधाानसभा चुनाव 2024
8 अक्टूबर 2024 को हरियाणा विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती की गई तो सारे एग्जिट पोल की पोल खुल गई, क्योंकि हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान के जारी एग्जिट पोल के नतीजों ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान लगाया। कांग्रेस को 57 सीटें दी जा रही थी, जबकि मतगणना हुई तो भाजपा की सरकार बनी। भाजपा ने 48 सीटें जीती।
यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: हरियाणा में सरकार बनाने का अखाड़ा कांग्रेस ने सजाया, मेडल ले गई BJP, सारे चौटाला भी चित आए

Bill Gates Met Dolly Chaiwala 2024: डॉली चायवाले की टपरी पर पहुंचे बिल गेट्स
1 मार्च 2024 को खबर आई कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार बिल गेट्स महाराष्ट्र के नागपुर में डॉली चायवाले की दुकान पर पहुंचे। फरवरी 2024 में बिल गेट्स भारत दौरे पर आए थे, तब अचानक नागपुर पहुंचकर डॉली की चाय पी। हालांकि ANI को दिए गए इंटरव्यू में डॉली ने खुलासा किया कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि उन्होंने किसे चाय परोसी है। "मैंने सोचा कि वह कोई विदेशी है और मैंने उसे चाय ऑफर कर दी।"
यह भी पढ़ें- Jaipur Tanker Fire: जयपुर टैंकर हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, अचानक फैली आग से हरे पेड़ तक जले

Jaipur gas tanker accident 2024: जयपुर एलपीजी गैस टैंकर हादसे में 19 लोग जिंदा जले
20 दिसंबर 2024 की सुबह-सुबह जयपुर में अजमेर हाईवे पर भांकरोटा में दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास एलपीजी गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया, जिसकी वजह से 19 लोग जिंदा जल गए। 20 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए और तीन दर्जन वाहन आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब 18 टन गैस से भरा टैंकर यू-टर्न ले रहा था। तब एक कंटेनर ने उसके टक्कर मार दी और फिर गैस रिसाव से आस-पास 600 मीटर के दायरे में आग लग गई।












Click it and Unblock the Notifications