Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Stock Market Target 2025: नए साल में Nifty50 में आएगी तेजी, इन शेयरों से मिलेगा छप्‍परफाड़ रिटर्न

Stock Market Target 2025: नए साल 2025 से हर किसी को ढेरों उम्‍मीदें हैं। भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने चाहते हैं कि उनके शेयर आने वाले साल 2025 में रॉकेट बन जाए। मल्‍टीबैगर रिटर्न मिले। विदा हो रहा साल 2024 निवेशकों के लिए अच्‍छा नहीं रहा, क्‍योंकि साल के अंत में भारतीय शेयर बाजार में काफी दबाव देखने को मिला है।

खास तौर पर पिछले दो महीनों में विदेशी निवेशकों ने भारी बिकवाली की है। सुकून देने वाली बात यह है कि पिछले कुछ दिनों में भारतीय स्‍टॉक मार्केट संभला है, जिसे नए साल 2025 के लिए अच्‍छा संकेत माना जा रहा है। हालांकि इसके बावजूद, यह अभी भी अनिश्चित है कि तेजी का सिलसिला साल 2025 में जारी रहेगा या नहीं?

यह भी पढ़ें- Share Market: थम नहीं रहा बाजार में गिरावट का सिलसिला, जानिए क्यों आपको रहना चाहिए सावधान

Stock Market Target 2025

यह भ पढ़ें- Dinesh Kirola Trader: शेयर मार्केट के लिए छोड़ी फौज, 40 लाख गंवाने के बाद ऐसे कमाए ₹1.5 Cr

Stock Market Target 2025: नए साल के लिए भारतीय शेयर बाजार का पूर्वानुमान

बिजनेस टुडे को दिए इंटरव्‍यू में रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि सिंह ने नए साल 2025 के लिए भारतीय शेयर बाजार का पूर्वानुमान बताया है। सिंह का अनुमान है कि साल 2025 तक NIFTY 50 इंडेक्स 26,000 को पार कर सकता है। 24 दिसंबर 2024 निफ्टी 23,727.65 पर बंद हुआ है। दीर्घकालिक लाभ के लिए निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में विविधता लानी चाहिए। मतलब किसी एक ही कंपनी, शेयर या सेक्‍टर पर पूरा पैसा नहीं लगाएं। यह रणनीति निवेशकों को तब भी लाभ कमाने में मदद कर सकती है जब बाजार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा हो।

Stock Market Target 2025: BEML और HAL शेयर भी करवा सकते कमाई

भारतीय शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना ​​है कि बीईएमएल लिमिटेड (BEML) को सरकारी ऑर्डर और बुनियादी ढांचे में निवेश से नए साल 2025 में निवेशकों को अच्‍छा लाभ मिल सकता है। रक्षा क्षेत्र में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड को उनके मजबूत बुनियादी ढांचे और विकास क्षमताओं के कारण दीर्घकालिक निवेशकों के लिए मजबूत विकल्प माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली के 5 सबसे अमीर MLA के क्‍या हाल? जेल में बंद विधायक की पत्‍नी पर AAP मेहरबान

Stock Market Target 2025

Stock Market Target 2025: चीन-अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव से लाभ

रवि सिंह का यह भी मानना है कि साल 2025 में भारतीय शेयरों में खुदरा भागीदारी मजबूत रहने की उम्मीद है। फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों को चीन और अमेरिका के बीच चल रहे व्यापार तनाव से लाभ हो सकता है। (Dr. Reddy) डॉ. रेड्डी लैबोरेटरीज जैसी कंपनियों को जेनेरिक दवाओं की बढ़ती मांग से शेयर भागने की उम्‍मीद है।

यह भी पढ़ें- Tata Group Stocks: रतन टाटा के चले जाने बाद Tata Shares का हाल, क्‍या गिर रहे Ratan Tata के सारे शेयर?

Stock Market Target 2025: इन तीन शेयरों में तेजी की उम्‍मीद

भारतीय शेयर बाजार विशेषज्ञों ने 2025 में अच्छी कमाई की संभावना वाले कई शेयरों की पहचान की है। साल 2024 की तुलना में आने वाले वर्ष 2025 में अनुमान है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL Share), एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC Share) और टाइटन (Titan Share) से तगड़ा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

Stock Market Target 2025: नए साल निफ्टी में बढ़त की वजह

विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2025 के अंत तक निफ्टी 50 इंडेक्स 26,000 के आसपास पहुंच सकता है। अमेरिका में डोनाल्‍ड ट्रंप के हाल ही फिर से राष्‍ट्रपति बनने, भू-राजनीतिक तनाव और संभावित अमेरिकी फेड दर कटौती जैसी वैश्विक घटनाओं के कारण बाजार अत्यधिक अस्थिर है। अगर भू-राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक अनिश्चितता का असर अगले साल भारत के शेयर बाजार पर कम होता है, तो सकारात्मक गति हासिल की जा सकती है। हालांकि, मौजूदा हालात बताते हैं कि बाजार अभी सुस्त बना रह सकता है।

Stock Market Target 2025: भारत में इन सेक्‍टरों में भी तेजी की उम्‍मीद

वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के क्रान्ति बाथिनी भारतीय शेयर बाजार में मौजूदा गिरावट के बावजूद साल 2025 में शेयर बाजार को लेकर आशावादी बने हुए हैं। बैंकिंग, बुनियादी ढांचा, रक्षा और रेलवे सरकार के फोकस के कारण प्रमुख क्षेत्र हैं। इनको लगता है कि साल 2025 में इन सेक्‍टरों में जबरदस्‍त देखने को मिल सकती है।

Stock Market Target 2025: फार्मा उद्योग में 9-11% की वृद्धि होने का अनुमान

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार वित्त वर्ष 2005-2026 में भारतीय फार्मा उद्योग में 9-11% की वृद्धि होने का अनुमान है। सरकार की पीएलआई योजना आयातित दवाओं के स्थानीय विनिर्माण को प्रोत्साहित करेगी। मैनकाइंड फार्मा और मैक्स हेल्थकेयर, ल्यूपिन आईपीसीए लैब्स और पीरामल फार्मा के साथ-साथ एमओएफएसएल की शीर्ष पसंदीदा शेयरों में शामिल हैं।

(नोट-कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर कर लें।)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+