Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Year Ender 2024: कैसा रहा लोकसभा चुनाव का अभियान, कैसे केंद्र में स्थापित हुआ सत्ता का संतुलन?

Year Ender 2024: देश में 2024 का आम चुनाव कई मायनों में खास रहा। चाहे चुनाव अभियान हो या फिर मतदान में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं की संख्या या फिर राजनीतिक बहसबाजी, इसने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की खूबसूरती से एक बार फिर से विश्व को रूबरू करवाने का काम किया है।

साल की शुरुआत से ही चुनावी गतिविधियां आकार लेने लगी थीं। लगभग 6 महीने तक पूरा देश चुनावी उत्सव मनाता दिखा। सियासी पैंतरेबाजियों के बीच जनता ने जिस तरह से खुले दिल से चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया, वह दुनिया भर के लोकतंत्र के लिए एक नजीर बन चुका है। खासकर के कश्मीर के लोगों ने जिस तरह से चुनाव प्रक्रिया को गले लगाया,वह हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।

year ender 2024

Year Ender 2024: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से राहुल ने की शुरुआत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साल की शुरुआत में ही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत की, जो कि अनौपचारिक तौर पर प्रचार का आगाज था। इसमें उन्होंने संविधान, जाति जनगणना, बेरोजगारी जैसे अपने मुद्दों को अपने हिसाब से आकार देने की भरपूर कोशिश की। पूर्वोत्तर से शुरू हुई यह यात्रा मुंबई में समाप्त हुई और इसे भी उनकी पहली 'भारत जोड़ो यात्रा' की तरह खूब मीडिया कवरेज मिली।

Year Ender 2024: इंडिया ब्लॉक ने एकजुटता दिखाकर शुरू किया प्रचार अभियान

विपक्षी दलों का इंडिया ब्लॉक तो पहले ही बन चुका था। लेकिन, मार्च में पटना में अपनी पहली रैली आयोजित करके इसने औपचारिक तौर पर लोकसभा चुनावों के लिए अभियान का डंका बजा दिया। इसमें विपक्षी दलों ने सामाजिक न्याय,संघवाद और संविधान जैसे विषयों से सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंकने की कोशिश की। भाजपा और इसके नेतृत्व पर हमलों का कोई भी तीर खाली नहीं छोड़ा।

लेकिन, जिस तरह से इंडिया ब्लॉक के अगुवा (नीतीश कुमार पाला बदलकर बीजेपी के साथ जा चुके थे) बीच यात्रा में ही ड्राइविंग सीट बदल चुके थे, उससे विपक्ष का उत्साह शुरू से ही फीका नजर आ रहा था।

Year Ender 2024: बीजेपी और एनडीए के अभियान की अगुवाई प्रधानमंत्री मोदी ने संभाली

सत्ताधारी बीजेपी ने विपक्ष की चुनौती को विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दों से काटने की कोशिशें शुरू कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह इसके अभियान के केंद्र में रहे और पार्टी और उसके एनडीए सहयोगियों ने उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को चुनाव अभियान का हिस्सा बनाया। बीजेपी ने ग्रामीण और शहरी दोनों तरह के वोटरों पर अपना पूरा फोकस रखा।

Year Ender 2024: ध्रुवीकरण वाले मुद्दों को हवा देने की खूब हुई कोशिश

हर चुनाव की तरह इस चुनाव में भी कुछ ध्रुवीकरण वाले मुद्दे हावी रहे। मसलन, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और जातिगत जनगणना को राजनीतिक दलों ने अपने-अपने हिसाब से उठाया। बीजेपी यूसीसी के पक्ष में खड़ी रही तो कांग्रेस और उसका इंडिया ब्लॉक जातिगत जनगणना करवाने के वादे को हवा देता नजर आया।

Year Ender 2024: प्रचार अभियान पर टेक्नोलॉजी का प्रभाव

सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी इंडिया ब्लॉक दोनों ने ही इस बार के चुनाव अभियान में टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया। खासकर बीजेपी ने पहली बार के वोटरों तक पहुंच बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा एनालिटिक्स पर पूरा फोकस रखा। इस बार कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने भी सोशल मीडिया का प्रचार के लिए जमकर इस्तेमाल किया।

Year Ender 2024: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और जमानत

चुनाव की शुरुआत से कुछ महीने पहले जब मार्च में दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया तो इंडिया ब्लॉक ने इसे बहुत बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की।

इसने दिल्ली में एक बड़ी 'लोकतंत्र बचाओ रैली' आयोजित की। बीजेपी पर राजनीतिक प्रतिशोध के आरोप लगाए। केंद्र की सरकार खासकर पीएम मोदी पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप मढ़ा। बाद में जब सुप्रीम कोर्ट ने प्रचार के लिए केजरीवाल को जमानत दी तो विपक्ष और गदगद हो गया। हालांकि, दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में चली गई।

Year Ender 2024: क्षेत्रीय नेताओं में किनका कद बढ़ा और किनको लगा झटका?

इस चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी की ममता बनर्जी, बिहार में नीतीश कुमार और यूपी में अखिलेश यादव फिर से एक प्रमुख सियासी शख्सियत बनकर उभरे। इन सभी नेताओं की बदौलत इनके दलों को और उनके गठबंधनों को अपने-अपने राज्यों में अच्छी कामयाबी मिली।

इसी तरह से आंध्र प्रदेश में फिर से चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व का उदय हुआ, लेकिन,जगन मोहन रेड्डी को बहुत बड़ा झटका लगा। ओडिशा में नवीन पटनायक का सियासी करियर चौपट होता नजर आया।

Year Ender 2024: लोकसभा चुनावों में एकनाथ शिंदे पर मामूली रूप से भारी पड़े उद्धव ठाकरे

लोकसभा चुनाव में इस बार उद्धव ठाकरे को तब बड़ा झटका लगा, जब एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 'धनुष और बाण' चुनाव निशान मिल गया। जबकि, उद्धव की शिवसेना (यूटीबी) को 'मशाल' से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि, चुनावों में उद्धव की पार्टी और उनके महा विकास अघाड़ी गठबंधन को अप्रत्याशित सफलता मिली। जबकि, बीजेपी की अगुवाई वाला महायुति उनसे काफी पिछड़ गया।

Year Ender 2024: सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी, लेकिन अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं जुटा सकी

2024 के लोकसभा चुनावों में 64.2 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव सात चरणों में 19 अप्रैल से लेकर 1 जून, 2024 तक चला और 5 जून को आए नतीजे में बीजेपी 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और उसके एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला।

Year Ender 2024: आरोप-प्रत्यारोपों के बीच संपन्न हुआ चुनाव का कार्य

पूरे चुनाव अभियान के दौरान चुनावी धांधलियों के आरोप भी लगाए गए, इनमें केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल और भेदभाव वाला मीडिया कवरेज जैसे आरोप भी शामिल है। विपक्ष ने बीजेपी पर राजनीतिक फायदे के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया,इसके उलट सत्ताधारी गठबंधन ने विपक्ष पर भय पैदा करने की कोशिशों का आरोप लगाया।

Year Ender 2024: विपक्ष के इस दांव से पस्त हुई भाजपा!

चुनावी वादों की बात करें तो बीजेपी ने बेहतर शासन, आर्थिक सुधार और विकास जैसे वादे किए। ठीक इसके उलट विपक्ष ने महिलाओं को हर महीने 8-8 हजार रुपए 'खटाखट' देने, संविधान और आरक्षण बचाने, जाति जनगणना करवाने जैसे वादे किए। पूरे चुनाव अभियान में विपक्ष ने भाजपा पर संविधान बदलकर आरक्षण खत्म करने जैसे आरोप लगाने की कोशिश की।

Year Ender 2024: महाराष्ट्र और यूपी के चुनाव परिणामों ने केंद्र में बदल दिया सत्ता का संतुलन!

नतीजों में बीजेपी अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल करने में नाकाम रही, लेकिन उसके एनडीए गठबंधन ने पूर्ण बहुमत प्राप्त करके सत्ता हासिल की। खासकर के उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों ने इंडिया ब्लॉक का हौसला बढ़ाने का काम किया और बीजेपी को अपने दम पर बहुमत से दूर रखने में मुख्य भूमिका निभाई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+