NIA के नए महानिदेशक होंगे वाईसी मोदी, 30 अक्टूबर को संभालेंगे पदभार
नई दिल्ली। वाईसी मोदी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का नया महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है। एनआईए के वर्तमान डीजी शरद कुमार हैं। 30 अक्टूबर 2017 को उनके रिटायर होने के बाद वाईसी मोदी एनआईए के डीजी का पदभार संभालेंगे।
एनआईए चीफ चुने गए वाईसी मोदी

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाईसी मोदी 2002 के गुजरात दंगा केस की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की बनाई गई विशेष जांच टीम (एसआईटी) का हिस्सा थे। 2015 में उन्हें सीबीआई का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया।
सीबीआई में नियुक्ति से पहले वाईसी मोदी शिलांग में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस के तौर पर काम कर रहे थे। गृह मंत्रालय ने वाईसी मोदी को एनआईए का नया महानिदेशक बनाया है। 30 अक्टूबर को वर्तमान महानिदेशक शरद कुमार का कार्यकाल पूरा होने पर वाईसी मोदी एनआईए के नए डीजी का पद संभालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications