अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने तिहाड़ जेल में शुरू की भूख हड़ताल, लगाया यह आरोप
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने दिल्ली के तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने अपनी हड़ताल आज यानी शनिवार सुबह से शुरू की है।
नई दिल्ली, 23 जुलाई : जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने दिल्ली के तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने अपनी हड़ताल आज यानी शनिवार सुबह से शुरू की है। वे जेल नंबर सात में अपनी कोठरी में भूख हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके केस की सही से जांच नहीं हो रही है।
Recommended Video

जेल के शीर्ष अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और मलिक से अपनी हड़ताल वापस लेने के लिए बात की लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। बता दें कि अप्रैल 2019 में आतंकवादी संगठन जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में टेरर-फंडिंग और अलगाववादी समूहों से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया था।
पहले भी हुई गिरफ्तारी
एक साल बाद मार्च 2020 में मलिक और उसके छह साथियों पर रावलपोरा में भारतीय वायु सेना के 40 कर्मियों पर हमले के लिए आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (टाडा), शस्त्र अधिनियम 1959 और रणबीर दंड संहिता के तहत आरोप लगाए गए थे।
यह भी पढ़ें- 1989 अपहरण केस: महबूबा मुफ्ती की बहन पहली बार कोर्ट में हुईं हाजिर, यासीन मलिक की पहचान की












Click it and Unblock the Notifications