भाजपा सरकार के खिलाफ आमरण अनशन करेंगे यशवंत सिन्हा!

नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। बता दें कि यशवंत सिन्हा इन दिनों महाराष्ट्र के अकोला में पुलिस हिरासत में हैं। बीते समोवार को किसानों की समस्याओं को लेकर मार्च निकालने पर पुलिस ने उन्हें 250 किसानों के साथ हिरासत में लिया था। अब यशवंत सिन्हा ने किसानों की मांग न माने जाने तक हिरासत से बाहर जाने से इंकार कर दिया है।

भाजपा सरकार के खिलाफ आमरण अनशन करेंगे यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'सोमवार को हम अपनी कुछ मांगों के साथ डिस्ट्रिकट ऑफिस गए थे। वहां लंबी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने हमसे बात की लेकिन हमें उनकी तरफ से कोई संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं मिला तो हम वहीं धरने पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस हमें हिरासत में लेकर अकोला पुलिस मुख्यालय लेकर आई।'

यशवंत सिन्हा ने आगे बताया कि पुलिस ने कुछ देर बाद उन्हें हिरासत से छोड़ दिया लेकिन उन्होंने किसानों की मांगे माने जाने तक वहीं डटे रहने का फैसला लिया। हिरासत से रिहा होने से इंकार होने के बाद यशवंत सिन्हा ने मंगलवार रात अकोला पुलिस मुख्यालय में एक पेड़ के नीचे चबूतरे पर सोकर गुजारी।

इस बीच महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार यशवंत सिन्हा की सभी मांगों को मानने को तैयार है लेकिन पहले वे अपने आंदोलन को वापस लें। पाटील ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उनसे कहेंगे तो वो यशवंत सिन्हा से जाकर बात करने को भी तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+