सत्ता में होने की वजह से नरेंद्र मोदी करिश्माई नेता- यशवंत सिन्हा

नई दिल्ली। पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोगों की यह प्रवृत्ति होती है कि सत्ता में जो भी होगा उसकी पूजा करेंगे, इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करिश्माई नेता के तौर पर देखा जा रहा है। यशवंत सिन्हा ने यह बयान एक किताब के विमोचन के मौके पर दिया है। उन्होंने कहा कि यह हमारी राष्ट्रीय कमजोरी है कि जो भी सत्ता में होता है हम उसकी पूजा करना शुरू कर देते हैं।

अभिमानरहित मोदी से मिला था

अभिमानरहित मोदी से मिला था

केंद्र की मोदी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि मोदी सत्ता में हैं इसलिए वह करिश्माई दिख रहे हैं। वह प्रधानमंत्री हैं सिर्फ इसीलिए करिश्माई नेता लग रहे हैं, जब वह सत्ता में नहीं होंगे तो करिश्माई नहीं दिखेंगे, लोग इसी तरह से उन्हें देखते हैं। नरेंद्र मोदी के साथ अपने पुराने समय को याद करते हुए सिन्हा ने कहा कि वनम्र और अभिमानरहित मोदी से मिले थे।

भाजपा को छोड़ा

भाजपा को छोड़ा

यशवंत सिन्हा ने बिना किसा का नाम लेते हुए कहा कि कुछ करिश्माई नेता आज जेल में हैं। आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में यशवंत सिन्हा के पास वित्त मंत्रालय और विदेश मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालय थे। उन्होंने हाल ही में मोदी सरकार की तमाम योजनाओं नोटबंदी और रफाल डील को लेकर सरकार की आलोचना की थी, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को छोड़ दिया था।

राफेल पर घेर चुके हैं सरकार को

राफेल पर घेर चुके हैं सरकार को

इससे पहले यशवंत सिन्हा ने कहा था कि यशवंत सिन्हा ने कहा कि प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) अकेले ही सभी महत्वपूर्ण मंत्रिस्तरीय निर्णयों खुद लेता है। मंत्री कुछ नहीं करते हैं। राफेल डील पर उन्होंने कहा था कि विदेश सचिव ने समझौते से दो दिन पहले कहा था कि पुरानी डील को ही आगे बढ़ाएंगे लेकिन वहां जाकर नई डील कर ली गई। फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे में सरकार तथ्यों को छिपा रही है। इसकी जांच कैग तीन माह के भीतर करे। फ्रांस के साथ राफेल डील को उन्होंने बोफोर्स से भी बड़ा घोटाला बताया गया है।

इसे भी पढ़ें- शिवराज सिंह बने बाहुबली, कांग्रेस के नेता बने भल्लाल देव, देखिए वायरल हो रहा ये वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+