यशवंत सिन्हा ने भाजपा छोड़ते वक्त कही ये आठ गहरी बातें
Recommended Video

Yashwant Sinha ने BJP से दिया इस्तीफा, PM Modi - Amit Shah से थे नाराज | वनइंडिया हिंदी
पटना। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्तमंत्री रहे सीनियर भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को पटना में भाजपा छोड़ने का एलान कर दिया है। यशवंत सिन्हा ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। यशवंत सिन्हा लंबे वक्त से भाजपा से नाराज चल रहे थे और जनवरी में उन्होंने राष्ट्रीय मंच का भी गठन किया था। शनिवार को पटना के मैमोरियल हॉल में राष्ट्रीय मंच के अधिवेशन में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और कई पार्टियों के नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा छोड़ने का ऐलान किया और कई बड़ी बातें कहीं।

देश के लिए धड़कता है दिल
- मैं आज दलगत राजनीति से संन्यास लेता हूं. बीजेपी के साथ सभी संबधों को खत्म करता हूं, भविष्य में मैं किसी पद का दावेदार नहीं हूं।
- राष्ट्रीय मंच कोई राजनीतिक दल नहीं। भविष्य में भी कोई राजनीतिक दल नहीं बनाऊंगा ना किसी पार्टी में जाऊंगा।
- चुनावी राजनीति से संन्यास लिया हैं, चुनाव ना लड़ने का फैसला 2014 में ही कर लिया था लेकिन दिल आज भी देश के लिए धड़कता है और धड़कता रहेगा।
- देश के हालात देखते हुए, बहुत सारे चिंता के विषय हमारे सामने हैं, अगर आज हम चुप रह गए तो आने वाली पीढियां दोष देगी कि चुप क्यों रहे, वो हमसे सवाल पूछेंगी।
- आज लोकतंत्र खतरे में है, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का भविष्य खतरे में है। मैं अपना बचा जीवन देश के लोकतंत्र को बचाने के नाम कर रहा हूं।
- अटल बिहारी वाजेपयी ने प्रधानमंत्री रहते हमेशा इस बात का ध्यान दिया कि संसद में बहस तो चर्चा हो औऐर विपक्ष की बात सुनी जाए लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा।
- सरकार उन संस्थाओं की स्वतंत्रता को खत्म कर दे रही है, जो लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी हैं।
- सुप्रीम कोर्ट के जज प्रेस कॉन्फ्रेस कर रहे हैं कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा, इलेक्शन कमीशन को कमजोर किया जा रहा है।

आने वाली पीढ़ियों को हमें जवाब देना होगा













Click it and Unblock the Notifications