काम आई आडवाणी की वाणी, यशवंत सिन्हा को मिली जमानत

yashwant-sinha
रांची। जब भाजपा के वर‍िष्ठतम नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने जब पहल की तो यशवंत सिन्‍हा की रिहाई का रास्ता खुला। सिन्हा को जमानत मिल गई। बिजली अधिकारी से मारपीट के आराेप में वह करीब दो हफ्ते से जेल में थे। उन्‍होंने बुधवार सुबह जमानत के लिए याचिका दी, इससे पहले तक जमानत लेने से इनकार करते रहे थे।

इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मंगलवार को हजारीबाग स्थित जेपी सेंट्रल जेल पहुंचकर यशवंत सिन्हा से मुलाकात की। जेल में मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं की आंखें भर आई। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए आडवाणी भावुक होते हुए बोले कि मन तो करता है, वे भी यहीं रह जाए।

डूब गईं 97 ज‍िंदग‍ियां
मुलाकात के बाद आडवाणी ने यशवंत सिन्हा को झारखंड में सीएम के लिए सबसे योग्य व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि यशवंत को अब जेल से बाहर आ जाना चाहिए और शासन के माध्यम से जनता की सेवा करनी चाहिए।गौरतलब है कि पूर्व विदेश मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा राज्य में बिजली की 'लचर व्यवस्था' के खिलाफ आंदोलन के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में हैं।

यादें हुईं ताज़ा-

सिन्हा के साथ जेल में बंद अन्य कैदियों को आडवाणी ने कहा कि आप लोगों ने हमारी पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। 1974 के इमेरजेंसी आंदोलन में अटल जी, श्यामानंद मिश्रा, मधु दंडवते और मैं गिरफ्तार हुआ था। अटल जी को एक दिन के लिए इसी अंडा सेल में रखा गया था।

उन्हें लेने के लिए मैं आया था। इस जेल से हमारा पुराना संबंध रहा है। आज यशवंत जी को इस सेल में देखकर मुझे अपनी जिंदगी याद आ गई। मन तो कर रहा है कि मैं भी यशवंत और आपलोगों के साथ यहीं रह जाऊं। हालांकि इससे पहले स‍िन्हा को जब बेल की पेशकश हुई थी, पर उन्होंने ठुकरा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+