कांग्रेस के कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा, भाजपा ने कहा-अब पता चला अर्थशास्त्र का ज्ञान कहां से मिला

भाजपा नेता यशवंत सिन्हा लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहे है। उनके निशाने पर वित्तमंत्री अरुण जेटली, पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह है।

Recommended Video

      Yashwant Sinha attended Congress Leader Manish Tiwari's Function । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। भाजपा नेता यशवंत सिन्हा लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहे है। उनके निशाने पर वित्तमंत्री अरुण जेटली, पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह है। अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत करने वाले यशवंत सिन्हा कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेसनेता मनीष तिवारी के बुक लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला और बिना किसी का नाम लिए ही उन्होंने पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन और अमित शाह की तुलना दुशासन से कर डाली।

       Yashwant Sinha has found an ally in Congress: BJP

      कांग्रेस के साथ यशवंत सिन्हा

      कांग्रेस के कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा के शामिल होने पर भाजपा ने भी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता अनिल बलूनी ने कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा के शामिल होने पर कहा कि अब समझ आया अर्थशास्त्र का ज्ञान उन्हें कहां से आ रहा है। अनिल बलूनी ने कहा कि यशवंत सिन्हा ने अब खुद ही स्वीकार कर लिया है कि वो कौरवों की तरफ से हैं।

      कौरव 100 थे, लेकिन चर्चा सिर्फ दुर्योधन-दुशासन की

      आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब के विमोचन के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजकल महाभारत में शल्य के चरित्र की चर्चा हो रही है, जबकि महाभारत में और भी चरित्र हैं। उन्होंने कहा कि महाभारत में 100 कौरव थे, लेकिन लोग सिर्फ दो को ही जानते हैं दुर्योधन और दुशासन। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यशवंत सिन्हा की तारीफ की और कहा कि उन्होंने सच बोलने की हिम्मत दिखाई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+