जय शाह मामले पर बोले यशवंत सिन्‍हा- खराब हुई पार्टी की छवि

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर लग रहे आरोपों पर यशवंत सिन्‍हा ने कहा कि जिस तरह पार्टी उनका बचाव कर रही है उससे पार्टी की छवि को धक्‍का लगा है। इसके अलावा यशवंत सिन्‍हा ने रेल मंत्री पीयूष गोयल पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि पीयूष गोयल एक सीए की तरह सामने आकर जय शाह पर लगे आरोपों का बचा रहे हैं।

जय शाह मामले पर बोले यशवंत सिन्‍हा- खराब हुई पार्टी की छवि

यशवंत सिन्‍हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्‍टाचार को लेकर जीरो टोलेरेंस की बात करती है लेकिन इस मामले में वो अपना नैतिक आधारा खोती हुई दिख रही है। सिन्हा ने इसके अलावा अतिरिक्त महाधिवक्ता तुषार मेहता को जय शाह का मामला लेने की अनुमति देने की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, 'इसे टाला जा सकता था और ऐसा नहीं होना चाहिए था। जिस विशेष परिस्थिति में अतिरिक्त महाधिवक्ता को संबंधित व्यक्ति के बचाव की अनुमति दी गई है, उससे भी कई सवाल खड़े होते हैं और मेरी समझ से इससे भी बचा जाना चाहिए था।'

आपको बता दें कि इससे पहले भी यशवंत सिन्‍हा मोदी सरकार के फैसलों पर सवालिया निशान लगा चुके हैं। उन्‍होंने पीएम मोदी और वित्त मंत्री जेटली पर हमला बोलते हुए कहा था कि निजी निवेश में आज जितनी गिरावट है उतनी दो दशक में नहीं हुई, उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी पर भी सवाल उठाया था। यशवंत सिन्हा के मुताबिक, नोटबंदी फेल रही है, गलत तरीके से जीएसटी लागू करने से आज कारोबारियों के बीच खौफ का माहौल बन गया है। लाखों लोग इस वक्त बेरोजगार हो गए हैं। नोटबंदी ने सिर्फ आग में घी डालने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+