फर्जी आर्थिक आंकड़ों से देश को गुमराह कर रही है मोदी सरकार, यशवंत सिन्हा का बड़ा हमला

नई दिल्ली। बीजेपी छोड़ चुके यशवंत सिंहा ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। यशवंत सिंहा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने रुपए में गिरावट को लेकर भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। सिंहा ने कहा कि यशवंत सिंहा मोदी सरकार फर्जी आर्थिक आंकड़ों के जरिये देश को गुमराह करने का काम कर रही है।

yashwant singh attacks modi government, says country being misled with fake economic data

यशवंत सिंहा ने कहा कि लाखों करोड़ रूपए निवेशकों ने निकाल लिए हैं और ये चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि इसके पहले यूपीए सरकार में साल 2013 के दौरान रुपए में गिरावट आई थी तब नरेंद्र मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा था कि रुपया आईसीयू में चला गया है। लेकिन आज रुपए के डॉलर के मुकाबले 75 के करीब जाने पर भी चुप हैं।

गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमले की घटना पर भी उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात की बीजेपी सरकार को हिंदी भाषी श्रमिकों पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना उठाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि किसी एक शख्स के अपराध के लिए पूरे समुदाय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था संभालना राज्य सरकार का काम है और हमलों के बाद प्रवासियों को सुरक्षा दी जानी चाहिए थी।

ये भी पढ़ें: Titli Cyclone : तितली तूफान का विकराल रूप, हजारों ने घर छोड़े, स्कूल-कॉलेज बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+