AAP की रैली में शत्रुघ्न संग पहुंचे BJP के बागी नेता यशवंत सिन्हा, केजरीवाल ने दिया बड़ा ऑफर
नोएडा। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली की सातों सीटों के अलावा आम आदमी पार्टी की नजर चार पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर भी है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नोएडा के सेक्टर-46 में शनिवार को जन अधिकार यात्रा की शुरुआत की, जिसे उनका चुनावी अभियान, बताया जा रहा है। खास बात इस रैली की ये रही कि इस रैली में बीजेपी के तेज-तर्रार नेता शत्रुघ्न सिन्हा और बीजेपी छोड़ चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा भी पहुंचे थे।

सीएम केजरीवाल ने यशवंत-शत्रुघ्न को दिया बड़ा ऑफर
सीएम केजरीवाल ने इस बात का भरपूर फायदा उठाया, उन्होंने मंच से ही जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा चुनाव लड़ना चाहें तो आम आदमी पार्टी दिल खोलकर उनका स्वागत करेगी। इसी के साथ ही केजरीवाल ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर जमकर निशाा साधते हुए कहा कि वो राज्य सरकार को काम नहीं करने दे रही हैं।
यशवंत सिन्हा ने BJP पर साधा जमकर निशाना
तो वहीं यशवंत सिन्हा ने भी बीजेपी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हमारे देश में यह परंपरा नहीं है कि जो दोषी हो उसे चौराहे पर खड़ा कर के मारा जाए। हमारे देश में वोट के माध्यम से उन लोगों को दंडित किया जाएगा जिन्होंने जनता से झूठ बोला। मालूम हो कि इससे पहले भी सिन्हा ने कहा था कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार सिर्फ दो लोगों की सरकार है।

नोटबंदी और जीएसटी को असफल करार दिया शत्रुघ्न सिन्हा ने
जबकि बिहार से सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी नोटबंदी और जीएसटी को असफल करार दिया। उन्होंने कहा, मैं न अरविंद केजरीवाल जैसा काबिल हूं, न यशवंत सिन्हा जैसा स्टेट्समैन हूं और न ही मेरा 56 इंच का सीना है।नोटबंदी से नहीं उबरे तो आपने जीएसटी लगा दिया। जीएसटी हमें नहीं समझ आ रहा तो आम जनता को क्या आएगा। देखा जाए तो अच्छे दिन का ठेका फेल हो गया है। मैं भारतीय जनता पार्टी से पहले भारत की जनता का सेवक हूं और मैं सही-गलत के बारे में बोलता रहूंगा।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications