आयुष्मान के कमेंट पर रिप्लाई देकर बुरी फंसी कंगना, सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस को बताया-परजीवी
मुंबई, जून 7: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइल' के निर्देशक आदित्य धर के साथ हिमाचल में 4 जून को एक प्राइवेट समारोह में शादी कर ली। यामी और आदित्य को फैन्स के साथ ही कई सेलेब्स भी ने बधाई दी हैं। उनमें से एक उनके विक्की डोनर के सह-कलाकार आयुष्मान खुराना हैं। यामी के द्वारा शेयर की गई फोटो पर आय़ुष्मान ने कमेंट किया था। जिस पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया आई है। कंगना का कमेंट आने बाद फैन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इससे पहले कंगना विक्रांत मैसी के कमेंट पर भद्दी प्रतिक्रिया दी थी।

आयुष्मान ने यामी को दी शुभकामनाएं
शादी के बाद यामी गौतम ने लाल जोड़े में एक अपनी फोटो इंस्टग्राम पर शेयर की थी। यामी की इसी फोटो पर एक्टर आयुष्मान ने कमेंट किया था कि, सरल, वास्तविक, भगवान भला करे। आयुष्मान के रिएक्शन और युगल को आशीर्वाद देना कंगना रनौत को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने आयुष्मान पर हमला बोल दिया। कंमेंट सेक्शन में कंगना आयुष्मान को सरल औऱ कृत्रिम पर ज्ञान देती दिखीं।

कंगना देने लगी ज्ञान
कंगना रनौत ने लिखा कि, एक मामले के रूप में कृत्रिम सबसे सरल है क्योंकि यह इतना बुनियादी और पढ़ने में आसान है, यह एक तरह का दिखावा लेकिन प्राचीन और पारंपरिक विशेष रूप से जब हमारा इतिहास समय से पुराना है तो इसे सबसे अधिक स्तरित और जटिल बना देता है। तो जैविक क्या है यदि आपमें सूक्ष्मता की जटिलता को जानने का बोध हो तो यह आवश्यक सरल नहीं है। कंगना अब अपने इस कमेंट के चलते ट्रोल हो रही हैं।

लोगों ने कंगना को किया ट्रोल
कंगना ने इंग्लिश में एक लंबा चौड़ा कमेंट किया जो किसी को भी समझ नहीं आया और लोग एक्ट्रेस का मज़ाक उड़ाने लगे। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा 'सब ऊपर से गया' वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'कहना क्या चाहती हो'। वहीं कई लोग इस बात से खफा दिखे कि कंगना यहां पर डिबेट करती थी। वहीं कई यूर्जस ने उन्हे परजीवी तक कह डाला। कई लोगों ने दूसरे के बीच में अंगुली ना करने की कंगना को सलाह दी।












Click it and Unblock the Notifications