VIDEO: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस पर चढ़ा फिटनेस का बुखार, जबरदस्त पोल डांसिंग करते हुए वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम पर इन दिनों फिटनेस का बुखार चढ़ गया है। खुद को फिट रखने के लिए यामी इन दिनों जीतोड़ मेहनत कर रही हैं और कुछ नए तरीके भी अपना रही हैं। जिम को छोड़कर अब यामी ने पोल डांसिंग का सहारा ले लिया है।

Yami Gautam

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम पर इन दिनों फिटनेस का बुखार चढ़ गया है। खुद को फिट रखने के लिए यामी इन दिनों जीतोड़ मेहनत कर रही हैं और कुछ नए तरीके भी अपना रही हैं। जिम को छोड़कर अब यामी ने पोल डांसिंग का सहारा ले लिया है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पोल डांसिंग करती नजर आ रही हैं।

यामी पर चढ़ा फिट रहने का बुखार

यामी पर चढ़ा फिट रहने का बुखार

हिट फिल्म 'विकी डोनर' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली यामी गौतम आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। यामी 'बदलापुर' और 'काबिल' जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं और जल्द ही शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर के संग 'बत्ती गुल मीटर चालू' में दिखने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग से समय निकालकर यामी एक अलग ही काम में व्यस्त हैं। इन दिनों उन्हें फिट रहने का काफी बुखार चढ़ा हुआ है और इसके लिए वो जमकर मेहनत भी कर रही हैं।

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on

देखिए यामी की जबरदस्त पोल डांसिंग

फिट रहने के लिए यामी गौतम ने पोल डांसिंग का सहारा लिया है। उन्होंने सेलेब्रिटी पोल डांसिंग क्लासेस चलाने वालीं आरिफा भिंडरवाला की क्लासेस ज्वाइन की हैं। पोल डांसिंग पर यामी ने कहा, 'इसके पीछे मुख्य कारण फिटनेस और डांस के लिए मेरा प्यार था। पोल डांसिंग फिटनेस स्तर को काफी बढ़ा देता है और ये फिट रहने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है।' वैसे बॉलीवुड में इकलौती यामी ही नहीं हैं जो पोल डांसिंग की शौकीन हैं, एक और एक्ट्रेस का इसके लिए प्यार जगजाहिर है।

जैकलीन फर्नांडिज भी है पोल डांसिंग की शौकीन

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने भी अपनी फिल्म 'अ जेंटलमैन' के लिए पोल डांसिंग सीखी थी, जिसे वो काफी इंज्वाय भी करने लगी थीं। जैकलीन ने फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद भी पोल डांसिंग की प्रैक्टिस जारी रखी। वो भी अक्सर अपने फैंस के लिए पोल डांसिंग के वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+