मुंबई धमाका, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ‘याकूब मेमन बेगुनाह है, उसे रिहा किया जाना चाहिए’
लखनऊ। मुंबई धमाकों का मुख्य आरोपी याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी जानी है वहीं सपा नेता ने उन्हें निर्दोष करार दिया है। सपा नेता अबू आजमी खुलकर याकूब मेमन के समर्थन में उतर आये हैं।
आजमी ने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र की सरकार खुलकर सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रह है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार सांप्रदायिकता का कार्ड़ खेलकर खुद की मार्केंटिंग कर रही है।
अबू आजमी ने कहा कि केंद्र की सरकार देश में मुसलमानों के खिलाफ छवि बना रही है। उन्होने कहा कि अगर किसी ने गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए लेकिन याकूब मेमन की चार्जशीट में ऐसा कुछ भी नहीं है कि उन्हें दोषी ठहराया जाए।
जानिए कौन है मुंबई को खून से लथपथ करने वाला याकूब मेमन?
याकूब मेमन के समर्थन में खुलकर उतरे आजमी ने कहा कि याकूब मेनन ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसके चलते उन्हें गुनहगार ठहराया जाए। गौरतलब है कि मेमन मुंबई की टाडा कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।













Click it and Unblock the Notifications