Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: 'यहां कोई राजा महाराजा आ रहा है क्या?': असम के मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक जाम के लिए अधिकारी को लगाई फटकार

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह जिला कलेक्टर को फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दिसपुर, 15 जनवरी। असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह जिला कलेक्टर को फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल हिमंत हिस्वा सरमा नगांव जिले में एक सड़क का शिलान्यास करने आए थे। सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर गुमोथागांव के पास ट्रैफिक जाम कर दिया गया। सड़क जाम देखकर सरमा नाराज हो गए। उन्होंने अपने सिक्योरिटी गार्ड से जिले के कलेक्टर को बुलाने को कहा, जैसे ही डीसी सरमा के सामने आए तो उन्होंने डीसी को जोरदार फटकार लगाई।

Himanta Biswa Sarma

उन्होंने डीसी से कहा- अरे डीसी साहब , ये क्या नाटक है? यहां कोई महाराजा आ रहा है क्या? इसके बाद उन्होंने जिला कलेक्टर को जोरदार फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारी से कहा- ऐसा मत करो। इसके बात तुरंत जाम को खोल दिया गया और गाड़ियों को जाने दिया गया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के डर से मुंबई छोड़ फार्महाउस पर पहुंचे भारती और हर्ष, चूल्हे पर बनाई दाल मखनी और रोटी

उनके इस वीडियो पर मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। एक तरफ जहां लोग उनके तुरंत जाम खुलवाने की सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके द्वारा डीसी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की आलोचना भी हो रहा है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं सीएम के रूप में उनके काम की सराहना करती हूं लेकिन इस तरह से किसी व्यक्ति से बात नहीं करनी चाहिए जो सिर्फ अपना काम कर रहा है। वाहनों को रोकने के पीछे उनकी ही सुरक्षा थी।

वीडियो वायरल होने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने इसको लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा- "मैंने यात्रा के दौरान लोगों को असुविधा न करने के निर्देश के बावजूद, यातायात रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को
फटकार लगाई। 15 मिनट से अधिक समय तक NH को एम्बुलेंस सहित अवरुद्ध कर दिया था, यह VIP संस्कृति आज के असम में स्वीकार नहीं है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+