Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना के डर से मुंबई छोड़ फार्महाउस पर पहुंचे भारती और हर्ष, चूल्हे पर बनाई दाल मखनी और रोटी

मुंबई, जनवरी 15। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की वजह से एकबार फिर लोगों का काम धंधा प्रभावित होना शुरू हो गया है। बड़े से बड़ा व्यापारी हो या फिर कोई छोटा बिजनेसमैन हर किसी के रोजगार पर कोरोना की तीसरी लहर का असर पड़ रहा है। ओमिक्रॉन के खतरे की वजह से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री भी प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से आर्टिस्ट इस वक्त एकदम फ्री हैं। इस खाली समय का कलाकार अपने-अपने तरीके से उपयोग कर रहे हैं।

भारती और हर्ष पहुंचे अपने फार्महाउस

भारती और हर्ष पहुंचे अपने फार्महाउस

ऐसे में कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बाच्या के साथ अपने फार्महाउस पर समय व्यतीत कर रही हैं। भारती और हर्ष का ये फार्महाउस मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित है, जहां दोनों ने एकदम गांव देहात वाला फील लिया है। भारती और हर्ष अपने फार्महाउस पर पूरी तरह से देसी अंदाज में अपना समय बीता रहे हैं। फार्महाउस पर हर्ष ने चूल्हे पर चिकन रोस्ट किया तो वहीं भारती सिंह ने चूल्हे पर दाल मखनी बनाई है। इसके अलावा भारत जमीन पर बैठकर एकदम देसी अंदाज में रोटियां बनाती हुई भी नजर आ रही हैं।

भारती और हर्ष ने बनाया नया वीडियो

भारती और हर्ष ने बनाया नया वीडियो

आपको बता दें कि मुंबई में कोरोना के खतरे की वजह से भारती और हर्ष शहर से दूर फार्महाउस पर चले गए हैं। यहां जाकर उन्होंने अपना एक व्लॉग बनाया है, जिसके लिए वो वीडियो शूट करते रहते हैं। इसी व्लॉग के लिए इन दोनों का नया वीडियो शूट हुआ, जिसमें हर्ष ने अपना पूरा फार्महाउस दिखाया है। सुबह से लेकर शाम तक की इस वीडियों में दोनों एकद-दूसरे की खिंचाई करते हुए नजर आ आ रहे हैं।

भारती ने हर्ष के लिए चूल्हे पर बनाई दाल मखनी

भारती ने हर्ष के लिए चूल्हे पर बनाई दाल मखनी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भारती और हर्ष को लोगों ने खूब पसंद किया है। इस वीडियो को चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में देखा सकता है कि हर्ष और भारती की जोड़ी चूल्हे पर भी एकसाथ है। हर्ष ने चूल्हे पर चिकन रोस्ट किया है तो वहीं भारती ने हर्ष के लिए दाल मखनी और रोट बनाई है। इस वीडियो को शूट करते हुए हर्ष ने कहा है कि हम कोरोना की वजह से मुंबई से दूर आए हैं, लेकिन यहां अस्थमा से मर जाएंगे।

हर्ष और भारती ने की एक-दूसरे की खिंचाई

हर्ष और भारती ने की एक-दूसरे की खिंचाई

वीडियो में हर्ष और भारती की जुगलबंदी लोगों को बहुत ही पसंद आ रही है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे की खिंचाई करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में एक वक्त पर हर्ष ने भारती को नाश्ता करते हुए कैमरे में शूट किया है। भारती को खाते देख हर्ष मजाक में कहते हैं कि ये लड़की हमेशा खाती रहती है। आपको बता दें कि इसी मजाक-मस्ती के बीच भारती ने ये भी बताया है कि वो इस वक्त गर्भवती हैं और प्रेग्नेंसी के दौरान हर्ष ने उनका खूब साथ दिया है।

ये भी पढ़ें: Shanaya Kapoor की बोल्ड फोटो पर सुहाना ने किया कमेंट, लिखा- We Love You

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+