Video:यास चक्रवात आने वाला है, घर से बाहर क्यों निकले ? रिपोर्टर को मिला ऐसा जवाब कि हो गया वायरल
भुवनेश्वर, 27 मई: ओडिशा में यास साइक्लोन कवर कर रहे एक लोकल टीवी के रिपोर्टर को उसके सवाल का बेहद ही 'ईमानदार' और 'मासूम' जवाब उसे ही असहज कर देगा, शायद उसे जरा भी अंदाजा नहीं रहा होगा। लेकिन, एक स्थानीय शख्स की हाजिर-जवाबी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं। दरअसल, वीडियो तूफान के लैंडफॉल होने के ठीक पहले का है, जिसमें घर से बाहर निकले एक शख्स से रिपोर्टर सिर्फ इतना पूछ रहा था कि यास चक्रवात आने वाला है, फिर उसने घर से बाहर निकलने का जोखिम क्यों लिया है? बता दें कि यास के जितने खतरनाक होने की आशंका पहले जताई गई थी, उसकी रफ्तार उतनी तो नहीं रही। लेकिन, फिर भी उसने ओडिशा और खासकर पश्चिम बंगाल में काफी तबाही मचाई है और लाखों लोगों को बेघर होने पर मजबूर कर दिया है।

रिपोर्टर को सन्न कर गया एक जवाब!
बुधवार की सुबह जब यास साइक्लोन का ओडिशा के बालासोर के पास लैंडफॉल होने वाला था, तभी लोकल नक्षत्र न्यूज के रिपोर्टर बेहद खराब मौसम की परवाह न करते हुए भी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। वह लगातार हालात का जायजा ले रहे थे और लोगों तक पल-पल का अपडेट पहुंचा रहे थे। लेकिन, वो तब हैरान रह गए, जब चक्रवात के दस्तक देने से ठीक पहले उन्होंने लोगों को घरों से बाहर निकलते हुए देखा। उन्हें लगा कि लोग बहुत बड़ा जोखिम ले रहे हैं। क्योंकि, उन्हें तो सुरक्षित स्थान पर रहना चाहिए। रिपोर्टर से रहा नहीं गया और उन्होंने बिगड़े मौसम के बावजूद घर से बाहर मौजूद एक शख्स से पूछ लिया-"तेज हवा चल रही है, तूफान आने वाला है......तो आप घर से क्यों निकले हैं ?........." इसपर उस शख्स ने टीवी रिपोर्टर को ऐसा दिया, जिसने सोशल मीडिया को लोटपोट कर दिया है।

हम नहीं निकले तो आप किसको दिखाएंगे ?
नक्षत्र न्यूज ने बुधवार को ही अपने रिपोर्टर की उस शख्स के साथ हुई बातचीत का वीडियो फेसबुक पर डाल दिया था, जिसके बाद उसने इंटरनेट पर धूम मचाना शुरू कर दिया। बाद में आईपीएस ऑफिसर अरुण बोथरा ने भी अपने ट्विटर हैंडल से उस क्लिप को शेयर किया। दरअसल, जितनी ही हैरानी से रिपोर्टर ने उस व्यक्ति से खराब मौसम में घर से बाहर निकलने का कारण पूछा था, उसने उतनी ही 'मासूमियत' से उसका जवाब दिया कि "अरे आप तो निकले हैं इसीलिए तो हम निकले न...(बीच में रिपोर्टर- हम लोग तो खबर दिखा रहे हैं न.....)..इसीलिए तो निकले हैं न कि हम नहीं निकले तो आप किसको दिखाएंगे ?" यह वीडियो को शेयर करते हुए बोथरा ने लिखा है, 'ऐसा नेक दिन आदमी। मानवता के लिए काफी कुछ कर रहा है। आदर....'
Recommended Video
खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो
इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सुबह तक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर 6 हजार से ज्यादा लाइक और 76 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके थे। लोग मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ट्विटर पर स्मिता शर्मा नाम के हैंडल से लिखा गया है कि 'मैं उसे डार्क चॉकलेट भेजना चाहती हूं।' एक यूजर ने लिखा है, 'हम नहीं निकलेंगे तो आप किसको दिखाएंगे.....बात भी सही है काइंड हार्टेड मैन की.....' शिरीष साबले नाम के एक यूजर लिखते हैं, 'सही में मैं तो अपनी कुर्सी से गिर पड़ा......मानवता के लिए बहुत बड़ा योगदान.....' बता दें कि यास चक्रवात बुधवार को बालासोर से 20 किलोमीटर दक्षिण ओडिशा के तट से करीब 130-140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया था।












Click it and Unblock the Notifications