अब LAC का Y जंक्शन बन रहा है भारत और चीन के बीच तनाव की नई वजह, PLA ने गाड़े तंबू
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच तनाव कब खत्म होगा, अब कहना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक गलवान घाटी में नई पोस्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 तक पहुंचना नामुमकिन हो गया है। ऐसे में श्योक-गलवान पर स्थित Y नाला जो रणनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण है, वह अब भारत और चीन की सेना के बीच तनाव की नई वजह बन गया है।

Recommended Video
चीनी सेना ने लगाए Y जंक्शन पर टेंट
चीनी सेना ने Y जंक्शन पर जवानों के लिए टेंट लगा लिए हैं और ढांचा तैयार कर लिया है। Y जंक्शन वह जगह है जहां से गलवान नदी मुड़ती है और आगे जाकर श्योक नदी में मिल जाती है। पीपी 14 पर अब एक किलोमीटर तक का रास्ता भारतीय जवानों के लिए उपलब्ध नहीं है। सूत्रों का हालांकि कहना है कि डिसएंगेजमेंट को सावधानी के साथ एक उम्मीद के तहत देखा जाना चाहिए। इससे स्पष्ट है कि भारतीय सेना फिलहाल चीनी सेना पर जरा भी विश्वास नहीं कर रही है। स्थानीय नागरिकों की तरफ से भी गलवान और पैंगोंग त्सो के फिंगर इलाके में चीनी सेना के निर्माण की पुष्टि की गई है। स्थानीय नागरिकों की मानें तो अंधेरे में चीनी सेना के टेंट आसानी से देखे जा सकते हैं जब उस समय वहां पर बिजली ऑन होती है।
आक्रामक बने हुए हैं चीनी जवान
पिछले तीन दिनों में चीनी एयरफोर्स की तरफ से एलएसी पर कोई हलचल नहीं हुई है लेकिन पीएलए के जवानों की आक्रामकता बरकरार है। भारतीय अधिकारियों का मानना है कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर भारत और चीन की सेनाओं को पीछे हटने में अभी लंबा समय लगेगा। इंग्लिश डेली हिन्दुस्तान टाइम्स ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि भारतीय और चीनी जवानों का टकराव वाले बिंदुओं से पीछे हटना एक लंबी प्रक्रिया है और जितनी जल्दी लोग सोच रहे हैं उतनी जल्दी यह संभव नहीं हो सकती। यह बात उन्होंने उस समय कही जब गुरुवार को कुछ ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गलवान घाटी से दोनों देशों की सेनाएं कुछ पीछे हटी हैं। सूत्रों की मानें तो अभी तक सेनाओं ने पीछे हटना शुरू नहीं किया है। एक अधिकारी ने कहा, 'सह बिल्कुल किसी टेस्ट मैच की तरह है न कि कोई टी-20 जहां सबकुछ कुछ घंटों में खत्म हो जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications