कौन हैं अरविंदर सिंह लवली? जिन्‍हें केंद्र सरकार ने दी y+ सुरक्षा

BJP leader Arvinder Singh Lovely News: केंद्र सरकार ने भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली की सुरक्षा बढ़ा दी है। लवली को वाई प्‍लस कैटेगरी की सुरक्षा देने का निर्णय मोदी सरकार ने लिया है। इस आदेश के बाद अरविंदर सिंह लवली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

आईबी की रिपोर्ट में भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली को खतरा होने का अंदेशा जताया गया था। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने अरविंदर सिंह लवली की सुरक्षा बढ़ात हुए Y+ कैटेगरी देने का निर्णय लिया है।

BJP leader Arvinder Singh Lovely

बता दें जून में संपन्‍न हुए लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।

अरविंदर सिंह लवली ने क्‍यों छोड़ी थी कांग्रेस
लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले अरविंदर सिंह लवली ने दिल्‍ली कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देते हुए कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा था कि वो स्‍वयं को अपाहिज महसूस कर रहे थे क्‍योंकि दिल्‍ली के सीनियर कांग्रेस नेताओं द्वारा लिए गए सभी सर्वसम्‍मत निर्णयों को दीपक बावरिया द्वारा एकपक्षीय वोटो कर दिया गया था। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा था कि दिल्‍ली की कांग्रेस यूनिट लोकसभा चुनाव में आम आदमी पाटी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने के खिलाफ थी लेकिन पार्टी आलामान ने आप के साथ चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया है।

अरविंदर सिंह लवली का रानजीतिक करियर

अरविंदर सिंह लवली ईस्‍ट दिल्ली विधानसभा के गांधीनगर से विधायक हैं। 2016 से 2028 के बीच में शिक्षा, शहरी विकास और राजस्व, परिवहन, भाषा, पर्यटन, गुरुद्वारा चुनाव, स्थानीय निकाय और गुरुद्वारा प्रशासन मंत्री की जिम्‍मेदारी संभाल चुके हैं।

  • 1998-2013: दिल्ली गांधीनगर विधान सभा से विधायक
  • 2013-2015: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
  • 1998-2017: कांग्रेस
  • 2017-2018: भारतीय जनता पार्टी
  • 2018-2024: कांग्रेस
  • मई 2024 से लेकर अब तक: भारतीय जनता पार्टी

क्‍या होती है Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

सीआरपीएफ के पांच जवान शामिल होते हैं। इसके अलावा अलग-अलग शिफ्ट में 6 पर्सनल सिक्‍योरिटी ऑफिसर यानी पीएमओ भी रहते है। इसके अनुसार हर शिफ्ट में दो पीएमओ सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

ये भी पढ़ें- कौन हैं पूर्व खुफिया अधिकारी विकास यादव, जिन्होंने बढ़ाई अमेरिका की दिक्कत, क्यों हो रही चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+