आपके फोन से पैसे चुरा रहा है ये मालवेयर, इस ऐप से रहें दूर

ये मालवेयर आपके फोन से आपके पैसे चुरा रहा है। इस नए मालवेयर का नाम कैफेकॉपी ट्रोजन है जो बिना आपकी जानकारी के आपके मोबाइल फोन से पैसा चुरा रहा है।

नई दिल्ली। आपके फोन पर मालवेयर अटैक हुआ है। ये मालवेयर आपके फोन से आपके पैसे चुरा रहा है। इस नए मालवेयर का नाम कैफेकॉपी ट्रोजन है जो बिना आपकी जानकारी के आपके मोबाइल फोन से पैसा चुरा रहा है। साइबर सुरक्षा कंपनी कैस्परस्काई ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में करीब 40 फीसदी लोगों के मोबाइल फोन पर इस मालवेयर का हमला हुआ है। भारत के अलावा रूस, तुर्की, मैक्सिको में इस मैलवेयर ने हमला बोला है।

 Xafecopy Trojan Detected in India, Steals Money Through Mobile Phones: Kaspersky Lab

कैस्परस्काई लैब के विशेषज्ञों के मुताबिक ये मोबाइल मालवेयर लोगों के फोन के बिलिंग भुगतान प्रणाली को निशाना बना रहा है। लोगों की जानकारी के बिना ही वो उनके फोन से पैसा चुरा रहा है। ये मैलवेयर बैटरीमास्टर जैसे एप्स में छिपा होता है। जो इन एप्स के जरिए डाटा चुराने वाला कोड लोड कर देता है।यह मालवेयर टैक्स्ट मैसेज के जरिए भी एक फोन से दूसरे फोन नंबर पर पहुंच रहा है।

ये मालवेयर कैप्चा सिस्टम से भी बचकर निकलता है, जिसकी वजह से यूजर्स को पता नहीं चल पाता है। कैस्परस्काई की रिपोर्ट के मुताबिक एक महीने के अंदर इस मालवेयर ने 47 देशों में 4800 से अधिक उपभोक्ताओं को अपना निशाना बना लिया है। इस मालवेयर से बचने का सबसे सही तरीका यहीं है कि थर्ड पार्टी ऐप को कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि ज्यातार मालवेयर इसी ऐप के जरिए आपके फोन में पहुंचते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+