Wrestling Row: जंतर-मंतर पर डटे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच हाथापाई, AAP नेता समेत तीन हिरासत में, VIDEO
WFI Chief बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर अटल पहलवानों का धरना जंतर-मंतर पर लगातार जारी है। 24 अप्रैल को शुरू हुए धरने में पहली बार दिल्ली पुलिस की एंट्री होती दिख रही है। जानिए पूरा मामला

Wrestling Row थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेसलिंग फेडरेशन प्रमुख बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग के साथ जंतर मंतर पर धरना दे रहे नेशनल-इंटरनेशनल पहलवान सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग के साथ गत एक हफ्ते से अधिक समय से धरना दे रहे हैं।
ओलंपियन पहलवानों और दिल्ली पुलिस का संघर्ष
बुधवार रात को दिल्ली पुलिस के जवानों और पहलवानों के बीच हाथापाई जैसी नौबत दिखी। गौरतलब है कि कुश्ती महासंघ के प्रमुख के खिलाफ धरना देने वाले पहलवानों में ओलंपियन बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट पॉपुलर चेहरे हैं।
हाथापाई हुई, हाथों में दिखे बिस्तर
पहलवानों और दिल्ली पुलिस की तकरार पर समाचार एजेंसी ANI की वीडियो रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों और धरना दे रहे पहलवानों के बीच तू-तू मैं-मैं और हाथापाई जैसा नजारा दिखा।
लाखों खर्च कर धरना दे रहे खिलाड़ी
रिपोर्ट्स के अनुसार निजी तौर पर लाखों रुपये खर्च कर धरना दे रहे पहलवान वहां गद्दा, पीने का पानी जैसा बंदोबस्त कर चुके हैं। विरोध में शामिल एक पहलवान के हाथ में प्लाइवुड लगी फोल्डिंग देखी जा सकती है। दिल्ली पुलिस के दर्जनों जवानों की मौजूदगी है।
जंतर मंतर पहुंचे AAP नेता के कारण हंगामा हुआ?
विवाद कहां से उपजा इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स में दिल्ली पुलिस के पदाधिकारी DCP प्रणव तायल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सोमनाथ भारती बिना इजाजत फोल्डिंग बेड लेकर धरना स्थल पर आए थे। हमने बीच-बचाव किया तो समर्थक आक्रामक हो गए।
बिना इजाजत के बेड लेकर पहुंचे AAP समर्थक
जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने के दौरान हाथापाई और दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोपों के संबंध में DCP प्रणव तायल ने कहा, AAP नेता के समर्थकों ने ट्रक से बेड निकालने की कोशिश की।
Recommended Video
AAP नेता समेत तीन हिरासत में
बिना इजाजत जंतर मंतर पर धरने के लिए फोल्डिंग बेड लाने की बात पर मामूली विवाद हुआ। 2 अन्य लोगों के साथ AAP नेता सोमनाथ भारती को हिरासत में लिया गया है।
विनेश फोगाट और दिल्ली पुलिस के बयान में अंतर
इससे पहले पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि फोल्डिंग बेड मंगवाने का कारण धरने की जगह पर पानी जमना है। उन्होंने कहा कि पहलवानों को सोने में परेशानी हो रही है। एक पहलवान का सिर फूटने की रिपोर्ट भी सामने आई।
रोती दिखीं पहलवान साक्षी और फोगाट सिस्टर्स
बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात हंगामे को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई ने कई वीडियो रिपोर्ट्स जारी किए। इसमें पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और अन्य महिला पहलवानों को भावुक देखा गया।
छलका महिला पहलवानों का दर्द
पुलिस के बर्ताव से दुखी महिला पहलवानों ने कहा, इंसाफ पाने के ऐसे संघर्ष के कारण उन्हें ऐसा लगता है कि देश के एथलीट्स को अब देश के लिए पदक जीतने ही नहीं चाहिए।
हंगामे के बीच कुश्ती महासंघ के प्रमुख का रुख
बता दें कि बुधवार को कुश्ती महासंघ के प्रमुख और बाहुबली भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने जंतर मंतर पर विरोध पर डटे रेसलर्स पर देशवासियों को गुमराह करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा, इन पहलवानों को किसी का समर्थन हासिल नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications