Wrestlers Protest Live: रेसलर्स के खिलाफ FIR में Riot की साजिश के आरोप, पहलवानों को किसान नेता का साथ!
जंतर-मंतर से नई संसद की ओर जा रहे महिला पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शन के दौरान पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली। इससे पहले 3 मई को भी पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। Wrestlers

Wrestlers Protest Live Updates: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन अब जोर पकड़ने लगा है। रविवार को पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के साथ बड़ी संख्या में नई संसद की ओर निकल पड़े। इस मौके पर पहलवानों ने शासन को सांसद के खिलाफ एक्शन के लिए 15 दिन का समय दिया है। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है,पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
लाइव अपडेट:-
LIVE Feed
योगेश्वर दत्त का बड़ा आरोप- विपक्षी दलों ने पहलवानों का इस्तेमाल किया
पूर्व रेसलर योगेश्वर दत्त ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने राजनीतिक हितों के लिए पहलवानों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस से जांच और FIR की मांग पूरी हो चुकी है। विपक्ष का प्रयास देश की छवि खराब करना है।
पहलवान पीछे नहीं हटेंगे, कहा- घर जाना कोई ऑप्शन नहीं
नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस के एक्शन और हिरासत में लिए गए पहलवानों के भावी विरोध पर पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, घर वापस जाना कोई विकल्प नहीं है, मैं बाकी पहलवानों से मिलूंगा और हम तय करेंगे कि आगे क्या करना है।
दिल्ली पुलिस के एक्शन के बाद क्या बोले बजरंग पूनिया
दिल्ली पुलिस के एक्शन के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यौन उत्पीड़न के आरोपी एक व्यक्ति ने नए संसद भवन के उद्घाटन में भाग लिया... दिल्ली पुलिस को हमारे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में केवल कुछ घंटे लगे लेकिन बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में उन्हें 7 दिन लग गए।
दिल्ली पुलिस का एक्शन पहलवानों के खिलाफ!
पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट और धरने-विरोध में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ
दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा, कुछ पहलवान विरोध करने के लिए रात में जंतर-मंतर आए थे, उन्हें अनुमति नहीं दी गई और वापस भेज दिया गया।
जंतर मंतर पर सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही: विनेश फोगाट
महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जंतर मंतर पर सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ लोकतंत्र के नए भवन का उद्घाटन किया है प्रधानमंत्री जी ने दूसरी तरफ हमारे लोगों की गिरफ्तारियां चालू हैं।
साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने जब बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक को हिरासत में ले लिया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इससे पहले महिला पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने पुलिस पर बदतमीजी का आरोप लगाया। साक्षी मलिक ने कपडे फाड़ने तक के आरोप लगाए।
राकेश टिकैत ने पीएम मोदी और राहुल गांधी को घेरा
जंतर मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इस मुद्दे पर खाप साथ हैं, आंदोलन के रोडमैप को लेकर बैठक जारी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मोदी सरकार की आलोचना क्यों नहीं की जा रही है। राकेश टिकैत ने इस मसले पर राहुल गांधी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आलोचना क्यों नहीं हो रही? उन्होंने कहा कि भूत उतारना पड़ेगा।
इन बच्चों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा विरोध : खाप नेता
खाप अध्यक्ष पालम चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने आज जंतर-मंतर पर महापंचायत में कहा कि जब तक इन बच्चों (प्रदर्शनकारी पहलवानों) को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा, लेकिन हम इसे कैसे आगे बढ़ाएंगे, यह आज हम सभी तय करेंगे।
किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे जंतर-मंतर
किसान नेता राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ पहलवानों के धरना स्थल पर पहुंच गए हैं। दर्शन पाल और हनान मोल्लाह जैसे एसकेएम नेता भी जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। किसान नेताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और बृजभूषण के पुतले जलाने की भी घोषणा की।
सौरभ गांगुली की प्रतिक्रिया पर विनेश फोगाट ने दिया जवाब
क्रिकेटर सौरभ गांगुली की प्रतिक्रिया पर पहलवान विनेश फोगाट ने जवाब दिया है। पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि अगर सौरभ गांगुली हमलोगों का समर्थन करना चाहते हैं तो जंतर-मंतर पर आएं। दरअसल, सौरभ गांगुली ने पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर जवाब देते हुए कहा था कि पहलवानों ने देश का नाम रोशन किया है और उन्हें उम्मीद है कि पहलवानों और डब्ल्यूएफआई के बीच का मामला जल्द ही सुलझ जाएगा।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications