Indian Wrestling में फिर भूचाल! सात बेटियों के यौन उत्पीड़न के आरोप, बृजभूषण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
Wrestling यानी कुश्ती में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहीं सात बेटियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। WFI चीफ बृजभूषण सिंह फिर से विवादों में हैं। तत्काल गिरफ्तारी की मांग हो रही है। जानिए अपडेट

Wrestling यानी कुश्ती की शीर्ष संस्था- भारत का रेसलिंग फेडरेशन (WFI) एक बार फिर निगेटिव कारणों से सुर्खियों में है। सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न की कंप्लेन करते हुए जल्द से जल्द प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
गिरफ्तारी होने तक प्रदर्शन करेंगे
ताजा घटनाक्रम और रेसलर्स की हुंकार के बीच कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता कें कि इंटरनेशनल रेसलर बजरंग पूनिया ने बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी होने तक धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
पहलवानों का दर्द छलका, VIDEO देखिए
राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने अपनी बातें रखीं। इन्होंने कहा, एक नाबालिग सहित सात लड़कियों ने यौन उत्पीड़न के संबंध में बृजभूषण सिंह के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी।
POCSO का मामला दर्ज होना चाहिए
खिलाड़ियों के आरोप हैं कि कंप्लेन के बावजूद अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है। POCSO का मामला होना चाहिए। हम 2.5 महीने से इंतजार कर रहे हैं। इन लोगों ने WFI के तत्कालीन प्रमुख और भाजपा के कद्दावर नेता बृजभूषण सिंह के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
बृजभूषण सिंह का नार्को टेस्ट कराया जाए
पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि समिति का गठन होने के बाद क्या रिपोर्ट आई है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। विनेश फोगाट ने कहा, बृजभूषण सिंह का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए।
इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी
पहलवानों के विरोध के संबंध में विनेश फोगाट ने कहा, बृजभूषण सिंह ताकतवर हैं, हमसे सबूत मांगे जा रहे हैं, लेकिन उनसे कोई पूछताछ नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, इंसाफ मिलने तक वे लड़ाई जारी रखेंगी।
कुश्ती को सुरक्षित हाथों में रखने की लड़ाई
बता दें कि खेल और युवा मामलों के मंत्रालय ने इस मामले की जांच के लिए समिति बनाई थी। खिलाड़ियों के आरोप के संबंध में पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज हो चुके हैं। साक्षी मलिक ने कहा, ये लड़ाई कुश्ती को सुरक्षित हाथों में ले जाने की है।
पहलवानों पर अनर्गल आरोप, करियर खत्म होने की बातें
साक्षी मलिक ने कहा कि अलग-अलग जगहों पर ये भी सुनने में आ रहा है कि इनका करियर समाप्त हो गया है, इसलिए अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में पदक जीतने वालों का करियर कैसे खत्म हो गया?
Recommended Video
7-8 लड़कियों की कंप्लेन, FIR दर्ज नहीं
जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचीं पहलवान संगीता फोगाट ने कहा, हम सिर्फ इंसाफ के लिए दोबारा आए हैं और इंसाफ चाहते हैं। हमने FIR दर्ज़ करने की अपील की है, लेकिन अभी तक FIR नहीं लिखी गई है। 7-8 लड़कियों ने शिकायत कराई है।
ओलंपियन ने कहा- दिल्ली पुलिस को एक्शन लेना है
गौरतलब है कि WFI के खिलाफ अपनी शिकायतों को लेकर कई नेशनल-इंटरनेशनल पहलवान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें शामिल ओलंपियन बजरंग पूनिया ने बताया, "अभी तक कुछ हुआ नहीं है, कनॉट प्लेस थाने में शिकायत भी दी है। दिल्ली पुलिस कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications