'उम्मीद नहीं थी कि विरोध लंबा चलेगा', PM मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले सुलझ सकता है पहलवानों का मुद्दा!

Wrestlers Protest: भारत के शीर्ष पहलवान साक्षी मल्लिक, विनेश फोगट और बजरंग पुनिया WFI के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक महीने से अधिक समय से विरोध कर रहे हैं।

Wrestlers Protest Brij Bhushan Singh News

Wrestlers Protest Brij Bhushan Sharan Singh News: देश की शीर्ष महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा दोनों ये सोच रही है कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलाझाए जाने की जरूरत है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 जून से 24 जून तक अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा से पहले पहलवानों के विरोध के मुद्दे को सुलझाया जा सकता है। एक सूत्र ने कहा, 'पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले पहलवानों के मुद्दे को सुलझाए जाने की जरूरत है।'

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इस पर काम में लगे हुए हैं। लंबे समय से चले आ रहे इस विरोध को लेकर अब भाजपा के नेताओं में भी बेचैनी है कि सरकार इस तरह के "संवेदनशील" मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दे रही है।

पिछले सप्ताह के आखिर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलवानों के साथ बैठक कर इस मुद्दे को हल करने की कोशिश की थी। बैठक दो घंटे तक चली थी। हालांकि इसमें कोई सफलता नहीं मिली। लेकिन इस बैठक के आयोजन को सरकार द्वारा इस मामले को सुलाझाए जाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''पहलवानों के आरोपों और पहलवानों की मांगों पर पार्टी में दो विचार हैं। लेकिन हमारा भी ये मानना है कि इससे हमारी धारणा को चोट लगी है।''

इंडियन एक्सप्रेस ने दावा किया है कि पार्टी के चार वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि "चीजों को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था और इसे इस हद तक जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी"।

भाजपा सांसद मेनका गांधी और प्रीतम गोपीनाथ मुंडे के साथ-साथ पार्टी के हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने सार्वजनिक रूप से पहलवानों का समर्थन किया है और कहा है कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए।

सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस बहुत ही जल्द एक चार्जशीट अदालत में पेश करेगी। जिससे दोनों पक्षों में थोड़ी शांति आएगी। दिल्ली पुलिस ने इसी क्रम में बृजभूषण शरण सिंह और उनके सहयोगियों से पूछताछ भी की है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''इस विरोध के इस हद तक जाने का कोई कारण नहीं था। लेकिन मुझे कहना होगा कि किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि विरोध इतना लंबा चलेगा या इस तरह का बड़ा मुद्दा बन जाएगा। इसे अब महिलाओं के मुद्दे के रूप में देखा जा रहा है।''

हालांकि कैसरगंज से सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी और पहलवानों की मांगों को लेकर पार्टी बंटी हुई नजर आ रही है। पार्टी के एक वर्ग के नेताओं का कहना है कि पहलवानों का विरोध कम और राजनीति ज्यादा लगती है।

Recommended Video

    Wrestlers Protest: Sakshi Malik और Bajrang Punia को किस बात का डर है ? | WFI | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+