Wrestlers' Protest Row: 'हक मांगने से इमेज नहीं खराब होती', पीटी उषा के बयान पर भड़के शशि थरूर
Wrestlers' Protest Row: पीटी उषा के बयान पर बजंरगी पुनिया ने कहा कि उनका बयान सुनकर काफी बुरा लगा है। ये दिल को आहत करने वाली बात है।

Wrestlers' Protest Row: देश के कई स्टार पहलवान इस वक्त डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। इन सभी का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता है तब तक वो यहां से नहीं हिलेंगे तो वही इस बीच धरने पर बैठे पहलवानों पर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने नाराजगी जताई है उसका कहना कि पहलवानों का विरोध देश की छवि खराब कर रहा है। भारतीय ओलपिंक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि 'पहलवानों को जंतर-मंतर पर जाने की बजाय हमसे पहले बात करनी चाहिए थी ना कि इस तरह से प्रोटेस्ट करना चाहिए था।'
'राष्ट्र की छवि को धूमिल'
पीटी उषा के इस बयान पर अब राजनीति भी होने लगी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर पीटी उषा पर बुरी तरह से भड़क गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को Tweet के जरिए पीटी उषा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'डियर @PTUshaOfficial
बार-बार होने वाले यौन उत्पीड़न के मामले में अपने साथी खिलाड़ियों के जायज विरोध का अपमान करना या गलत ठहराना आपको शोभा नहीं देता। अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना "राष्ट्र की छवि को धूमिल" नहीं करता है। उनकी चिंताओं को नजरअंदाज करना और उन्हें सुनने के बजाय उनकी आलोचना करना गलत है बल्कि आपको तो उनकी फरियाद सुनकर उनकी समस्या का हाल निकालना चाहिए।'
'पीटी उषा के स्टेटमेंट की तीखी आलोचना'
शशि थरूर से पहले शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा था कि 'हमें सामूहिक रूप से हमारी खिलाड़ियों के लिए बोलने की जरूरत है। उन्होंने भी पीटी उषा के स्टेटमेंट की तीखी आलोचना की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि 'देश की छवि तब धूमिल होती है जब यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद बच जाते हैं जबकि पीड़ितों को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ता है।'
'सबको मिलकर खिलाड़ियों के लिए आवाज उठानी चाहिए'
उन्होंने आगे कहा कि 'माफ कीजिए मैम हम सबको मिलकर अपनी सभी महिला खिलाड़ियों के लिए आवाज उठानी चाहिए ना कि उन पर इमेज खराब करने का आरोप लगाना चाहिए, यह वे ही हैं जिन्होंने हमारे देश को अपने खेल के जरिए सम्मान दिलाया है और हमें अनेक बार गौरवान्वित होने का मौका दिया है।'












Click it and Unblock the Notifications