Wrestlers' Protest Row: 'मैं मौत को गले लगाना चाहूंगा...' आरोपों में घिरे बृजभूषण शरण सिंह ने शेयर किया Video
Wrestlers' Protest Row: पहलवानों के धरने के बीच Wrestling Federation of India के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अपना एक वीडियो जारी किया है जो कि इस वक्त सुर्खियों में है।

Brij Bhushan Sharan Singh Video: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ इस वक्त देश को ओलंपिक में में मेडल दिलाने वाले पहलवान धरने पर बैठे हैं। महिला पहलवानों ने आरोप लगाया है कि बृजभूषण शरण सिंह उनका शोषण करते हैं और अपनी पोजिशन का गलत फायदा उठा रहे हैं। पहलवानों का यूं जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने से जहां विरोधी दलों ने इसके लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है।
खाप पंचाायतों और महिला संगठनों का साथ
वहीं दूसरी ओर खाप पंचाायतों और महिला संगठनों का साथ धरने परे बैठे पहलवानों को मिला है और वो भी अब आज से इनके साथ धरना देंगे तो वहीं चारों तरफ से आरोपों में घिरे बृजभूषण शरण सिंह ने अपना एक वीडियो जारी किया है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'ऐसी जिंदगी से पहले मृत्यु मेरी करीब आ जाए'
अपने वीडियो में बृजभूषण शरण सिंह कह रहे हैं कि ' मित्रों जिस दिन मैं अपने जीवन की समीक्षा करूंगा, क्या खोया क्या पाया और जिस दिन मैं महसूस करूंगा कि मेरे संघर्ष करने की क्षमता अब समाप्त हो गई है। जिस दिन मैं महसूस करूंगा कि मैं लाचार हूं, असहाय हूं, तो ऐसी जिंदगी पसंद नहीं करूंगा और चाहूंगा कि ऐसी जिंदगी से पहले मृत्यु मेरी करीब आ जाए।'
7 महिला कुश्ती पहलवानों ने याचिका दायर की
आपको बता दें कि पहलवानों ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है, जिसके बाद देश की सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली पुलिस से इस बारे में जवाब मांगा था, जिस पर पुलिस ने कहा था कि एफआईआर दर्ज करने से पहले उसे कुछ शुरुआती जांच करने की जरूरत है। मालूम हो कि 7 महिला कुश्ती पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज नहीं
मालूम हो कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे देश के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'एक नाबालिग सहित सात लड़कियों ने यौन उत्पीड़न के संबंध में बृजभूषण सिंह के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी लेकिन अभी तक भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज नहीं हुई है। हम पिछले 2.5 महीने से इंतजार कर रहे हैं। उन पर तो POCSO के तहत एक्शन लिया जाना चाहिए लेकिन ऐसा अभी तक कुछ भी नहीं हुआ, उल्टा वो अपने पद पर बने हुए हैं, ये बहुत ही निराशाजनक और कष्टकारी है, जब तक उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती है, हम यहां से नहीं हटेंगे।'
'पहलवानों का धरना खेल के लिए गलत'
पहलवानों ने कहा कि 'इस मामले में जिस जांच समिति का गठन होने के बाद क्या रिपोर्ट आई है, इसकी जानकारी भीनहीं मिली है। तो वहीं भारतीय ओलपिंक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने पहलवानों के धरने को खेल के लिए गलत करार दिया है औऱ कहा है कि 'ऐसा करने से पहले उन्हें हमसे बात करनी चाहिए थी।'
'आप एक महिला होकर भी हमारा दर्द नहीं समझ रहीं'
जिस पर महिला स्टार रेसलर साक्षी मलिक ने भावुक होते हुए कहा कि'हमने कौन सी अनुशासनहीनता कर दी, आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी पीटी उषा जी , आप एक महिला होकर भी हमारा दर्द नहीं समझ रही हैं।'












Click it and Unblock the Notifications