'बृजभूषण सिंह के खिलाफ फोटो, ऑडियो, वीडियो सबूत दीजिए', दिल्ली पुलिस ने 2 महिला पहलवानों से कहा

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

Wrestlers Protest Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली दो महिला पहलनवानों से दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर सबूत मांगे हैं।

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक बृजभूषण शरण सिंह पर जिन दो महिला पहलवानों ने सांस की जांच के बहाने अपने ब्रेस्ट और पेट को छूने का आरोप लगाया है, उसने दिल्ली पुलिस ने फोटो, ऑडियो और वीडियो सबूत मांगे हैं।

Wrestlers Protest Brij Bhushan Sharan Singh

दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह द्वारा 'गले लगाने' के फोटो भी सबूत के तौर पर मांगे हैं। दो महिला पहलवानों ने 21 अप्रैल को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और दुराचार की कई घटनाओं का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला पहलवानों का कहना है कि ये छेड़छाड़, अनुचित स्पर्श और अनुचित शारीरिक संपर्क जैसी हरकतें टूर्नामेंट, वार्म-अप और नई दिल्ली में डब्ल्यूएफआई कार्यालय के भीतर हुईं हैं। महिला पहलवानों द्वारा बृजभूषण पर लगाए गए आरोपों में इनका दस्तावेजीकरण भी किया गया है।

इंडियन एक्सप्रेस ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का हवाला देते हुए कहा है कि 5 जून 2023 को महिला पहलवानों को सीआरपीसी की धारा 91 के तहत अलग-अलग नोटिस जारी किए गए थे और उन्हें जवाब देने के लिए एक दिन दिया गया था।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एक महिला पहलनवान ने बृजभूषण के खिलाफ उनके पास जो भी सबूत थे, उन्होंने दिल्ली पुलिस को दिए हैं।

दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर शिकायतों के बारे में ज्यादा से ज्यादा से डिटेल देने को कहा है। पुलिस ने कथित घटनाओं की तारीख और समय, डब्ल्यूएफआई कार्यालय में उनके आने-जाने का समय, उनके रूममेट्स की पहचान और किसी भी संभावित गवाह के डिटेल मांगे हैं।

पुलिस ने उस होटल के बारे में भी जानकारी मांगी जहां एक पहलवान डब्ल्यूएफआई कार्यालय के दौरे के दौरान रुकी थी। इसके अलावा पुलिस ने एक पहलवान और उसके रिश्तेदार को अलग-अलग नोटिस जारी कर बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद कथित रूप से मिले धमकी भरे फोन कॉल के बारे में भी डिटेल मांगी है।

पुलिस ने रिश्तेदार को आए धमकी भरे कॉल से संबंधित कोई भी वीडियो, फोटोग्राफ, कॉल रिकॉर्डिंग या व्हाट्सएप चैट मांगी है। इन नोटिसों पर कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन को सौंपे गए जांच अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+