नई संसद के उद्घाटन के दिन ही उसके बाहर महापंचायत करेंगे पहलवान, जानें खाप पंचायत में क्या हुआ फैसला
Wrestlers Protest: पहलवानों के विरोध के समर्थन में खाप पंचायत का आयोजन किया गया था। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि समिति ने 23 मई को इंडिया गेट पर एक कैंडल मार्च करने का फैसला लिया है।

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। लेकिन अभी तक बृजभूषण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पहलवान पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। पहलवानों के विरोध के समर्थन में किसान नेताओं ने खाप पंचायत का आयोजन किया गया।
इस खाप पंचायत में राकेश टिकैत समेत कई किसान नेता मौजूद रहे। खाप पंचायत समाप्त होने के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि समिति ने 23 मई को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च करने का फैसला किया है। साथ ही 28 मई को एक और बैठक आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि पहलवान 28 मई को नई संसद के बाहर महिला महापंचायत कर सकते हैं।
बता दें कि 23 मई को पहलवानों का बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन को एक महीने पूरे हो जाएंगे। वहीं, महिला पहलवान विनेश फोगाट ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि आज महापंचायत में बड़ा फैसला हो सकता है, जो देश के लिए अच्छा नहीं होगा।
Recommended Video

विनेश फोगाट ने कहा कि अगर बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है तो हमारे बुजुर्ग बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो देश हित में नहीं होगा। इससे देश को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन 13 महीने तक चला था, जिससे देश को काफी नुकसान हुआ था, ऐसे में अगर इसी तरह का आंदोलन फिर से शुरू हुआ तो यह देश के हित में नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में उतरा ये राजपूत संगठन, राकेश टिकैत को चेताया












Click it and Unblock the Notifications