Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह पर पहले से हैं 40 मामले दर्ज , 6 बार के सांसद जीते हैं लग्जरी लाइफ

Brij Bhushan Sharan Singh: कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पास गोंडा में एक लग्जरी गोनार्द होटल है और ये एक आलीशान जीवन जीते हैं।

Brij Bhushan Sharan Singh

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर दिल्ली पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं। पहला केस उन पर एक महिला के साथ यौन शोषण, धमकाने, पीछा करने के लिए दर्ज हुआ है। जबकि दूसरा केस उन पर पॉक्सो अधिनियम धारा दस के तहत दर्ज हुआ है।

बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शौषण का आरोप

मालूम हो कि 7 महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौनशौषण का आरोप लगाया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के कई स्टार्स पहलवान इस वक्त दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। इन सभी का कहना है कि जब तक बृजभूषण शरण सिंह अरेस्ट नहीं होते हैं, तब तक वो यहां से हटेंगे नहीं।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 40 मामले दर्ज

सुप्रीम कोर्ट में पहलवानों के वकील कपिल सिब्बल ने महिला पहलवानों की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा था कि 'बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 40 मामले दर्ज है, इसलिए मैं याचिका देने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चितिंत हूं और कोर्ट से अपील करता हूं कि वो याचिकाकर्ताओं को स्पेशल सुरक्षा प्रदान करें।'

स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने की मांग

तो वहीं इसके बाद उन्होंने सीलबंद कवर कोर्ट में पेश किया और जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने की मांग की। उन्होंने कोर्ट में ये भी बताया कि महिला पहलवानों का शोषण साल 2016 से चल रहा है।

गोंडा जिले के कैसरगंज लोकसभा सीट से MP

आपको बता दें कि भाजपा के कद्दवार नेता के रूप में जाने वाले बृजभूषण शरण सिंह को बीजेपी ने पहली बार 1991 में टिकट दिया था और उस वक्त ही उनके ऊपर करीब 34 आपराधिक मामले दर्ज थे बृजभूषण शरण सिंह गोंडा जिले के कैसरगंज लोकसभा सीट से MP हैं। वो 6 बार सांसद रह चुके हैं तो वहीं उनकी पत्नी केतकी देवी भी एक बार एमपी चुनी गई थीं तो वहीं उनके बेटे प्रतीक भूषण सिंह भी गोंडा की सदर सीट से विधायक हैं और वो इस सीट पर लगातार दो बार से जीत रहे हैं।

2011 से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष

बृजभूषण शरण सिंह की अपने एरिया में अच्छी खासी पैठ है। वो साल 2011 से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद पर विराजमान हैं। करोड़ों के मालिक बृजभूषण सिंह के नाम पर 54 से अधिक महाविद्यालय, स्कूल और नर्सिंग कॉलेज हैं और इनके पास दो लग्जरी कारें भी हैं। ये एक आलीशान जीवन जीते हैं। इनके पास अपना खुद का हेलीकॉप्टर है।

आलीशान घर में रहते हैं बृजभूषण शरण सिंह

इनके पास करोड़ों का एक घर है जो कि नवाबगंज ब्लॉक के विश्नोहरपुर गांव में स्थित है, जिसमें जिम से लेकर बैडमिंटन कोर्ट शामिल है इसी में आपको अस्तबल और गौशाला भी मिलेगी। ये बात 2019 के लोकसभा चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह द्वारा दिए हलफनामे में सामने आई थी जिसके मुताबिक बृजभूषण शरण सिंह 9 करोड़ 89 लाख के मालिक हैं और वो अपने पास एक पिस्टल भी रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+