Wrestlers Protest: 'हमने एक्स्ट्रा टाइम की मांग की, ना कि...', ट्रायल्स विवाद पर विनेश फोगाट ने साझा की चिट्ठी

Wrestlers Protest: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवान कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच ओलंपिक पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट ने रविवार को सोशल मीडिया पर बिना तारीख वाली एक चिट्ठी शेयर की है।

विनेश फोगाट ने चिट्ठी शेयर कर साबित किया कि विरोध करने वाले 6 पहलवानों ने एशियाई खेलों के ट्रायल से छूट की मांग नहीं की थी। उन्होंने तैयारी के लिए सिर्फ अगस्त तक का समय मांगा था। विनेश फोगाट ने चिट्ठी की एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वे खुद और पांच पहलवानों ने ट्रायल से पहले ट्रेनिंग के लिए एक्स्ट्रा टाइम की मांग की थी।

ट्रायल्स को लेकर विवाद पर विनेश फोगाट ने साझा की चिट्ठी

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईएए) एडहॉक पैनल ने विरोध करने वाले छह पहलवानों को एक-मुकाबला ट्रायल सौंपा गया था। इसको लेकर कई पहलवानों ने इसकी आलोचना की थी। उन्होंने सभी के लिए निष्पक्ष ट्रायल की मांग की थी। हालांकि, विनेश फोगाट ने यह नहीं बताया कि क्या वे अन्य सभी पहलवानों की तरह पूर्ण ट्रायल में भाग लेने के तैयार हैं।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को संबोधित पत्र में कहा है कि, आपसे अनुरोध है कि पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उन्हें एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप के लिए ट्रायल की तैयारी के लिए कुछ अतिरिक्त समय की आवश्यकता है।

इनमें पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, उनके पति सत्यव्रत कादियान, संगीता फोगाट, जितेंद्र कुमार और विनेश फोगाट का नाम शामिल है। इस पत्र में सभी छह पहलवानों का हस्ताक्षर है। उन्होंने खेल मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि इन पहलवानों के लिए 10 अगस्त 2023 के बाद ट्रायल आयोजित किया जाना चाहिए।

विनेश फोगाट ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने केवल ट्रायल की तारीख को स्थगित करने का अनुरोध किया था, क्योंकि पिछले छह महीनों से विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के कारण हमें अभ्यास के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हम समझते हैं कि यह एक गंभीर मामला है, इसलिए हम यह पत्र आपके साथ साझा कर रहे हैं। दुश्मन, पहलवानों के बीच एकता को तोड़ने की कोशिश कर रहा है, हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट ने योगेश्वर दत्त पर लगाए संगीन आरोप, बोलीं- महिलाओं की आपबीती सुन घटिया तरीके से हंसता था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+