बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों ने 5 महीने बाद खत्म किया धरना, बोले- 'अब सड़क पर नहीं, कोर्ट में लड़ेंगे'

Wrestlers Protest News: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पहलवान पिछले 5 महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हुए थे। अब इस मामले एक बार फिर नया मोड़ आ गया है।

पहलवानों ने धरना समाप्त करते हुए कहा है कि वे अब सिंह के खिलाफ सड़कों पर नहीं, बल्कि कोर्ट में लड़ेंगे। पहलवान साक्षी मलिक ने रविवार 25 जून को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए यह धोषणा की है।

wrestlers-protest-news

उन्होंने कहा कि पहलवानों की कानूनी लड़ाई सकड की जगह कोर्ट में जारी रहेगी। जब तक न्याय नहीं मिल जाता। बता दें, साक्षी मलिक ने जो ट्वीट किया है उसमें लिखा है कि, 'सरकार के साथ 7 जून को हुई वार्ता हुई थी उसमें कहा गया था कि 15 जून तक बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।'

साक्षी मलिक ने कहा कि 15 जून को अदालत में आरोप पत्र पेश होने के बाद से पहलवानों ने विरोध बंद करने का फैसला किया है। कहा कि पहलवानों की कानूनी लड़ाई सड़क की जगह कोर्ट में जारी रहेगी, जब कर न्याय नहीं मिल जाता।

इस दौरान उन्होंने आगे लिखा कि, 'कुश्ती संघ के सुधार के संबंध में नई कुश्ती संघ के चुनाव की प्रक्रिया वादे के अनुसार शुरू हो गई है, जिसका चुनाव 11 जुलाई को होना है।' कहा कि सरकार ने जो वादे किए है उसपर अमल होने का इंतजार रहेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे भाजपा सांसद और WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पहलवानों द्वारा की जा रही थी। हालांकि, पुलिस ने "कोई पुष्ट सबूत नहीं मिलने" का हवाला देते हुए, सिंह के खिलाफ नाबालिग पहलवान द्वारा दायर शिकायत को रद्द करने की सिफारिश की।

तो वहीं, दूसरी तरफ भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों द्वारा उन पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। वहीं, शनिवार को विनेश, साक्षी और बजरंग एक साथ लाइव आए थे। इस दौरान उन्होंने एशियाई खेलों के ट्रायल से छूट देने के आईओए एड-हॉट पैनल के फैसले पर सवाल करने के लिए पूर्व पहलवान और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त पर निशाना साधा था।

दत्त अपने स्वार्थ के लिए हमें निशाना बना रहे हैं। चालिस मिनट चले लाइव के दौरान उन्होंने कहा कि लोग हमसे पूछते हैं कि हम चुप क्यों हैं। हम उन्हें बताना चाहेंगे कि 15 जून तक का समय दिया गया था। सिंह के खिलाफ दर्ज हुए आरोप पत्र के मूल्यांकन के बाद विचार करेंगे कि कैसे लड़ाई जारी रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+