भाजपा से टिकट मिलने पर पहलवान योगेश्वर दत्त ने बताया क्यों लिया राजनीति से जुड़ने का फैसला
हरियाणाः अक्टूबर के महीने में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 90 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। पार्टी ने जिन नामों का एलान किया है, उनमें 38 सिटिंग विधायक हैं, यानी कि वह पहले से विधायक के तौर पर चुने हुए हैं। इस लिस्ट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि पार्टी ने इस बार खिलाड़ियों को भी मौका दिया है, जिनमें पूर्व हॉकी प्लेयर संदीप सिंह, पहलवान बबीता फोगाट और योगेश्वर दत को प्रत्याशी बनाया है।

पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने पर पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि 'राजनीति से जुड़ने का मेरा एक ही मकसद है कि मैं लोगों की सेवा करूं। जमीनी स्तर पर मैं लोगों की समस्याओं का हल निकालूं। और युवाओं को सभी तरह के खेल में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करूं।'
Yogeshwar Dutt, Olympic Medallist & BJP candidate from Baroda for Haryana Assembly polls: My intention behind joining politics is to serve people. I want to solve problems at the grassroots level and promote the participation of youth in all kinds of sports. pic.twitter.com/Al9AMDKky8
— ANI (@ANI) October 1, 2019
बता दें कि योगेश्वर दत्त को बरौदा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। इसके अलावा स्टार पूर्व ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह को पिहुआ विधानसभा सीट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, पहलवान बबीगा फोगाट को दादरी से उम्मीदवार बनाया है। लतिक शर्मा को कालका से और ज्ञानचंद्र गुप्ता को पंचकूला से टिकट दिया है। बता दें कि हरियाणा में 21 अक्टूबर को 90 सीटों पर चुनाव होने वाला है और 24 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications