Wrestler विनेश फोगाट-साक्षी मलिक इंसाफ के इंतजार में, WFI समिति के बारे में क्या बोंलीं? जानिए
कुश्ती फेडरेशन में कथित नाइंसाफी और उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली महिला रेसलर विनेश फोगाट और साक्षी मलिक को इंसाफ मिलने का पूरा यकीन है। जानिए इन महिला पहलवानों ने क्या बातें कहीं

इंटरनेशनल Wrestler के साथ कथित नाइंसाफी का मामला फिर सुर्खियों में है। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के आला अधिकारियों पर उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट कई हफ्ते गुजरने के बाद भी इंसाफ की आस लगाए बैठी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें समिति से न्याय मिलने का पूरा भरोसा है। विनेश और साक्षी ने कहा कि रेसलिंग फेडरेशन में कई लोग बेहद ताकतवर हैं, लेकिन वे डरने वाली नहीं हैं।
शक्तिशाली लोगों से लड़ाई, इंसाफ का भरोसा
WFI के विरोध पर विनेश फोगाट ने कोलकाता में कहा, हमें इस लड़ाई की शुरुआत किए निश्चित रूप से काफी देर हो चुकी है। हमें खेद भी है क्योंकि लड़ाई काफी शक्तिशाली लोगों के साथ थी, लेकिन हम मजबूती से खड़े हैं। यह हमारे लिए कठिन समय है। विनेश फोगाट ने अपने करियर के बारे में कहा, हम खेलने में सक्षम नहीं हैं, लेकिन समिति पर पूरा भरोसा करते हैं। पहलवानों को न्याय की प्रतीक्षा है।
हिम्मत के साथ लड़ाई
कोलकाता में समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए WFI के विरोध के सवाल पर पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, हम नतीजों का अपने पक्ष में आने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि हम काफी हिम्मत के बाद लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, कमेटी ने रिजल्ट के लिए 10 दिन और दिए हैं। हम लड़ रहे हैं क्योंकि हम नहीं चाहते कि यह किसी अन्य युवा महिला पहलवानों के साथ दोहराया जाए।












Click it and Unblock the Notifications