Wrestler Protest: बृजभूषण सिंह के खिलाफ आर-पार की लड़ाई में पहलवान, साक्षी मलिक बोलीं- हमे सरकार पर भरोसा था
Wrestler Protest: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान फिर से धरने पर बैठ गए हैं। साक्षी मलिक ने कहा कि हमे सरकार पर भरोसा था, लेकिन ढाई महीने बीत गए इस मामले में कुछ नहीं हुआ

Wrestler Protest Against BrijBhushan Singh: दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर से भारत की शीर्ष पहलवान प्रदर्शन करने के लिए बैठ गए हैं। देश के जानेमाने पहलवान रविवार की शाम को जंतर मंतर पर ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। इन पहलवानों का कहना है कि जबतक ब्रजभूषण सिंह गिरफ्तार नहीं किया जाता है वह अपना धरना खत्म नहीं करेंगे।
धरने पर बैठीं पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हमने दो दिन पहले सीपी पुलिस थाने में शिकायत कराई थी, दो दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। कुल 7 लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमे एक लड़की नाबालिग है।
साक्षी ने कहा कि नाबालिग लड़के के मामले में पोक्सो केस बनता है। अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है, ना ही एफआईआर दर्ज हुई है। जल्दी से जल्दी एफआईआर दर्ज हो और आरोपी को कानून के मुताबिक सजा मिले।
साक्षी मलिक ने कहा कि यह मामला यौन शोषण का है और यह बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ है। ढाई महीने से अधिक हो गए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमे पूरा यकीन था कि सरकार हमारा साथ देगी, लेकिन ढाई महीने होने के बाद रिपोर्ट सबमिट हुई है या नहीं, उसमे क्या हुआ, अभी तक हमे नहीं पता चला है। हम थक हार के वापस आए हैं, कि हमे बताया जाए क्या हुआ इस मामले में।
ढाई महीने के बाद सब लोग यही सोचने लगे हैं कि हम जो धरने पर बैठे थे, हम झूठे थे, हमारी शिकायत झूठे थे, जोकि हमे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। हमने हमेशा सच्चाई के साथ जीवन जिया है, सच्चाई के साथ कुश्ती की है।
साक्षी ने कहा कि अभी जगह-जगह जाते हैं तो लोग ऐसा दिखाते हैं कि हमारी झूठी शिकायत थी, लेकिन ऐसा नहीं है, सच्चाई की लड़ाई लड़ी है और हम उम्मीद करते हैं कि सच की लड़ाई हम जरूर जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications