क्यों फैली रेसलर निशा दहिया की मौत की झूठी खबर? सोनीपत के एसपी ने किया खुलासा
नई दिल्ली, 10 नवंबर: नेशनल लेवल रेसलर निशा दहिया की गोली मारकर हत्या करने की खबर अचानक बुधवार शाम वायरल हो गई। जिसके बाद रेसलर निशा दहिया ने एक वीडियो जारी कर उन तमाम खबरों को नकारा है, जिनमें उनकी हत्या की बात कही जा रही थी। निशा ने बताया कि, वे गोंडा में एक प्रतियोगिता में शामिल होने आई है। मेरी मौत की खबर फेक है। कथिततौर पर पुलिस के हवाले से कहा गया कि पहलवान निशा दहिया और उनके भाई की हरियाणा के सोनीपत में गोली मारकर हत्या की दी गई।
Recommended Video

निशा दहिया की हत्या की खबर वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया था कि निशा दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद निशा ने खुद वीडियो शेयर कर बताया है कि वो सुरक्षित हैं। रेसलिंग फेडरेशन ने खुद निशा का वीडियो जारी किया है। जिसमें निशा ने कहा कि, मेरा नाम निशा है और मैं गोंडा में खेलने आई हूं। ये जो चल रही है वो फेक न्यूज है, मैं बिल्कुल ठीक हूं।
निशा के साथ इस वीडियो में ओलंपियन साक्षी मलिक भी दिख रही हैं। वहीं साक्षी मलिक ने भी निशा के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें निशा दहिया साक्षी के साथ एक कार में दिख रही हैं। साक्षी ने ट्विट कर लिखा कि, वह जिंदा हैं।
अब इस मामले में पुलिस की ओर से बयान आया है। सोनीपत पुलिस ने बताया कि, सोनीपत में एक पहलवान(निशा दहिया) और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, गोली लगने से उनकी मां अस्पताल में भर्ती है। एसपी सोनीपत राहुल शर्मा कहते हैं, यह निशा दहिया (गोली मारकर हत्या) और पदक विजेता पहलवान निशा दहिया 2 अलग-अलग लोग हैं। पदक विजेता पहलवान पानीपत का है और अभी एक कार्यक्रम में है।
इससे पहले बुधवार शाम को खबर आई थी कि, सोनीपत के हलालपुर गांव में सुशील कुमार के नाम से एक रेसलिंग अकादमी चलती है, जहां निशा और उनके भाई समेत मां पर हमला किया गया। ये निशा दहिया सोनीपत की रहने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications