कॉमनवेल्थ गेम्स-2010 की गोल्ड मेडल विनर गीता फोगाट ने दिया बेटे को जन्म, सामने आई ये तस्वीर
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में गोल्ड मेडल जीतने वाली गीता फोगाट मंगलवार को मां बन गईं, गीता ने एक बेटे को जन्म दिया है, अपने नवजात बेटे की तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी शेयर की है, जिसको उन्होंने बेहद ही खूबसूरत कैप्शन के साथ पोस्ट किया है।
Recommended Video
गीता फोगाट ने लोगों से बच्चे के लिए दुआएं भी मांगी हैं
गीता फोगाट ने लिखा है कि बेटा, तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है, हम अब प्यार में हैं, गीता फोगाट ने लोगों से बच्चे के लिए दुआएं भी मांगी हैं, गीता फोगाट ने लिखा कि अपने बच्चे को जन्म देने के अनुभव को बयां नहीं किया जा सकता है।
बवीता फोगाट ने दी बधाई
उनकी बहन और दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने भी बच्चे के जन्म पर अपनी बहन को बधाई दी है, बबीता फोगाट ने ट्वीट किया है कि बहन तुम्हें बच्चे की मां बनने पर बधाई, मैं आशा करती हूं कि बच्चे की लंबी उम्र हो और जिंदगी खुशहाली से भरी रहे, उसे दुनिया प्यार करे. तुमने अपनी परंपरा को अपने बच्चे में उतार दिया है।

गीता ने पवन से साल 2016 में शादी की थी
बता दें कि गीता के पति यानी पवन कुमार सरोहा भी इंटरनैशनल लेवल के रेसलर हैं। पवन 2011 के कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुके हैं। पवन ने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 86 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। गीता ने पवन से साल 2016 में शादी की थी।
फिल्म 'दंगल'
रेसलिंग में गीता फोगाट की उपलब्धियों और उनके पिता महावीर फोगाट के जीवन पर फिल्म 'दंगल' भी आ चुकी है जो लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फ़िल्म के मुख्य किरदारों में आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, ज़ायरा वसीम, सान्या मल्होत्रा और सुहानी भटनागर शामिल थे, ये फिल्म सुपरहिट रही थी।
हरियाणा पुलिस में अधिकारी
गीता फोगाट हरियाणा पुलिस में अधिकारी भी हैं। कुश्ती में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हरियाणा सरकार ने खेल कोटे से उन्होंने पुलिस विभाग में अहम जिम्मेदारी सौंपी है।












Click it and Unblock the Notifications