Sukhoi 30: 100 में से सिर्फ 60 SU-30 ही युद्ध के लिए तैयार!

रूस से खरीदा गया फाइटर जेट सुखोई-30 एमकेआई इंडियन एयरफोर्स (आइएएफ) का लीडिंग जेट है। लेकिन इंजन की वजह से पिछले कुछ वर्षों में इस जेट को कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ा है।

नई दिल्ली। मंगलवार को असम के तेजपुर एयरबेस से टेकऑफ करने वाले इंडियन एयरफोर्स (आइएएफ) के फाइटर जेट सुखोई-30 एमकेआई के टुकड़े भारत-चीन बॉर्डर पर मिले हैं। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि आखिरकार इसमें सवार दोनों पायलट्स का क्‍या हुआ है? इसके साथ ही एक और सुखोई हादसे का शिकार हो गया है और अब पिछले आठ वर्षों में सुखोई क्रैश का आंकड़ा आठ पहुंच गया है।

सुखोई की फ्लीट

सुखोई की फ्लीट

आईएएफ ने रूस के साथ 272 सुखोई जेट का करार किया था। भारत ने 30 नवंबर 1996 को रूस के साथ 1.462 बिलियन डॉलर के साथ सुखोई की डील साइन की थी। 271 में से 240 सुखोई भारत को डिलीवर हो चुके हैं तो 32 सुखोई अगले तीन वर्षों में भारत को मिलेंगे। पहले 50 सुखोई रूस से रेडी टू यूज हालत में आए थे। बाकी के एयरक्राफ्ट हिंदुस्‍तान एरोनॉटिक्‍स लिमिटेड की ओर से हुआ।

सुखोई का सुरक्षा रिकॉर्ड

सुखोई का सुरक्षा रिकॉर्ड

वर्ष 2009 में पहला सुखोई क्रैश हुआ था और तब से लेकर अब इस ताजी घटना के बाद हादसों की संख्‍या आठ हो चुकी है। जून 1997 को पुणे के लोहेगांव बेस पर 30 सुखोई के साथ पहली स्‍क्‍वाड्रन कमीशंड आइएएफ में कमीशंड हुई थी। तेजपुर एयरबेस पर 15 जून 2009 को सुखोई डेप्‍लॉय किए गए थे। इनका डेप्‍लॉयमेंट अरुणाचल प्रदेश में चीन-भारत की सीमा को देखते हुए किया गया था। तेजपुर में इस समय सुखोई की दो स्‍क्‍वाड्रन हैं जिसमें 36 एयरक्राफ्ट शामिल हैं।

इंजन बना सिरदर्द

इंजन बना सिरदर्द

सुखोई-30एमकेआई के इंजन के साथ कई सारी समस्‍यांए हैं और सुखोई की हर स्‍क्‍वाड्रन को इसकी वजह से काफी खतरों में काम करना पड़ रहा है। रूस के इस फाइटर जेट में सिर्फ जनवरी 2013 से लेकर दिसंबर 2014 तक इंजन से जुड़ी 35 समस्‍याएं आईं थीं।

 युद्ध के लिए रेडी नहीं

युद्ध के लिए रेडी नहीं

देश में सुखोई की स्‍क्‍वाड्रन को खराब सर्विसिंग से भी जूझना पड़ रहा है। वर्तमान समय में हालत यह है कि 100 में से सिर्फ 60 फाइटर जेट ही ऐसे हैं जो किसी भी मिशन के लिए तैयार हैं।

स्‍पेयर पार्ट्स के लिए करार

स्‍पेयर पार्ट्स के लिए करार

भारत और रूस ने मार्च में सुखोई के स्‍पेयर पार्ट्स के लिए करार किया था। इस करार में अगले पांच वर्षों तक स्‍पेयर पार्ट्स के सप्‍लाई की शर्त है। यह करार सुखोई की स्‍क्‍वाड्रन को सुधारने के मकसद से किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+