उरी अटैक के बाद मुश्‍किल में 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'रईस'

मुंबई। उरी में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की गाज बॉलीवुड में काम कर रहे पाकिस्‍तानी एक्‍टर-एक्‍ट्रेस पर भी गिरने लगी है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने सभी पाकिस्‍तानी कलाकारों को चेतावनी दी है कि वो 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ दें नहीं तो उन्‍हें पीटते हुए भगा दिया जाएगा। इसके अलावा पार्टी ने यह भी कहा है कि 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'रईस' फिल्‍मों को रिलीज नहीं होने दिया जायेगा।

Ae Dil Hai Mushkil and Raees release

आपको बता दें कि 'ऐ दिल है मुश्किल' करण जौहर की फिल्म है। यह फिल्‍म 28 अक्‍टूबर 2016 को रिलीज हो रही है। इस फिल्‍म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और इमरान अब्बास ने काम किया है।

वहीं रईस शाहरुख खान अभिनीत फिल्म है जो कि अगले साल 26 जनवरी को आने वाली है। इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान नजर आने वालीं हैं।

डायरेक्‍टर और प्रोड्यूसर को भी दी धमकी

एमएनएस की चित्रपट सेना के अमीय खोपकर ने चेतवानी भरे लहजे में कहा है कि अगले 48 घंटे में सभी पाकिस्‍तानी कलाकार भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं। खोपकर ने कहा कि अगर वो ऐसा नहीं किए तो पाकिस्तानी कलाकार तो मार खाएंगे ही, साथ में जो यहां प्रड्यूसर, डायरेक्टर हैं उनको भी पीटेंगे।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एमएनएस या फिर शिवसेना ने पाकिस्‍तानी कलाकारों को इस तरह की धमकी दी हो। पिछले दिनों भी भारत-पाक के बीच पैदा हुई तल्‍खी के बाद शिवसेना ने भारत में पाक गजल गायक मेहंदी हसन के शो रद्द करने की धमकी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+