World Vegetarian Day: अमिताभ से लेकर मल्लिका तक...मिलिए इन मशहूर सितारों से, जो हैं Pure Vegetarian
नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया 'विश्व शाकाहार दिवस' मना रही है, 'विश्व शाकाहार दिवस' की शुरुआत साल 1977 में उत्तरी अमेरिकी शाकाहारी समाज ने की थी। इसके बाद साल 1978 में 'अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी संघ' ने इसका समर्थन किया था। इस दिन की शुरुआत के पीछे मकसद शाकाहारी आहार को बढ़ावा देना था क्योंकि शाकाहारी भोजन करने से इंसान बहुत सारी बीमारियों का शिकार नहीं होता है। हाल के वर्षों में शाकाहारी भोजन को लेकर काफी जागरूकता बढ़ी है और लोगों ने मांसाहारी भोजन को त्याग कर प्रेम से शाकाहारी भोजन को अपनाया है और ऐसा करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड के नामचीन सितारे और वो लोग भी शामिल हैं,जिन्होंने अपनी फिटनेस के दम पर उम्र को भी मात दे दी है, जिन्हें लोग हैंडसम हंक, फिटनेस हंक या हॉटबेब जैसे उपमाओं से नवाजते भी हैं।
आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही बॉलीवुड की कुछ नामचीन हस्तियों पर जो कि पूर्ण रूप से शाकाहारी हैं...

अमिताभ बच्चन
फिटनेस, एक्टिवनेस और हॉटनेस की बात हो और अमिताभ का जिक्र ना हो, ऐसा कैसे संभव है, उम्र के उस पड़ाव पर जहां उनके हमउम्र लोगों ने खटिया पकड़ ली है, वहीं अमिताभ पूरी ऊर्जा के साथ आज भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं, जिसके पीछे वजह है उनकी नियमित जीवन शैली और खान-पान, अमिताभ पूर्ण रूप से शाकाहारी हैं और उन्होंने ये बात कई बार सार्वजनिक रूप से कही भी है। अमिताभ बच्चन को पेटा ने साल 2012 की मशहूर शाकाहर शख्सियत से नवाजा भी था।

विद्या बालन
अपने दमदार एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन भी पूर्ण शाकाहारी हैं, उन्हें भी पेटा ने सम्मानित किया था, विद्या अक्सर कहती हैं कि शाकाहारी होने के कारण उन्हें खाना पचाने में मदद मिलती है और वो फिट रहती हैं।

आयशा टाकिया
'वांटेड' फेम दिलकश अदाकारा आयशा टाकिया भी पूरी तरह से शाकाहारी हैं, वो भी जानवरों से प्रेम करती हैं और इस वजह से उन्होंने भी जिंदगी भर नॉनवेज न खाने का प्रण किया है,उनका कहना है कि उन्हें जानवरों का मारा जाना पसंद नहीं है।

ऋचा चड्ढा
ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा पूरी तरह से शाकाहारी हैं, वो भी मानती हैं कि जानवरों को मारना उन्हें पसंद नहीं इसलिए वो शाकाहारी हैं।
कंगना रनौत
कंगना रनौत हिमांचल प्रदेश के एक राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं, इनके परिवार सभी नॉनवेज खाने के शौकीन हैं, लेकिन मुंबई शिफ्ट होने के बाद कंगना पूरी तरह से वेजीटेरियन हो गईं हैं।

मल्लिका शेरावत
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत भी पूर्ण रूप से शाकाहारी हैं, 2011 में मल्लिका शेरावत को पेटा ने सबसे हॉट शाकाहारी सेलेब्रिटी के खिताब से नवाजा था, हिंदी सिनेमा की मर्डर गर्ल के नाम से विख्यात मल्लिका की गिनती हॉट सितारों में होती है।

जैकलीन फर्नांडिस
अभिनेत्री जैकलीन भी जानवरों पर हिंसा का विरोध करती हैं, इसीलिए उन्होंने डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडे खाना भी बंद कर दिया है, साल 2014 में PETA ने उन्हें 'Woman of The Year' अवार्ड से नवाजा था।

रेखा
सौंदर्य की मिसाल हर दिल अजीज रेखा की सुंदरता का राज भी उनका शाकाहारी होना ही है, अपने जलवों से आज के युवकों को भी घायल कर देने वाली रेखा का मानना है कि शाकाहारी रहने से अच्छा बौद्धिक स्तर होता है।

नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने ही पहली बार PETA का Vegan डिस्काउंट कार्ड जारी किया था, पूर्व मिस इंडिया की भी गिनती हॉट सितारों में ही होती है।

करीना कपूर
तो वहीं बॉलीवुड में जीरो साइज शुरू करने वाली करीना कपूर भी शाकाहारी हैं। करीना के जलवों के बारे में जो भी कहा जाए कम ही है, वो खुद मानती हैं कि उनकी सुंदरता के पीछे सब्जियों और फलों का हाथ है।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले












Click it and Unblock the Notifications