World Sight Day 2022: क्यों और कब से मनाया जाता है विश्व दृष्टि दिवस, जानिए इस दिन का इतिहास और थीम

World Sight Day 2022: क्यों और कब से मनाया जाता है विश्व दृष्टि दिवस, जानिए इस दिन का इतिहास और थीम

World Sight Day History Theam: विश्व दृष्टि दिवस इस साल 13 अक्टूबर को दुनियाभर के कई देशों में मनाया जा रहा है। वर्ल्ड साइट डे हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व दृष्टि दिवस 13 अक्टूबर को पड़ा है। विश्व दृष्टि दिवस आंखों के मेडिकल केयर और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस (IAPB) द्वारा विश्व दृष्टि दिवस हर साल आयोजित किया जाता है। आईएपीबी संस्था आपकी आंखों के स्वास्थ्य के महत्व पर विचार करने और इसे बचाने के अलग-अलग तरीके खोजने पर काम करती है। वर्ल्ड साइट डे के दिन बताया जाता है कि आंख हमारे शरीर का कितना अभिन्न अंग है और आंखों को अभी और भविष्य में स्वस्थ रखना हमारे लिए कितना जरूरी है।

विश्व दृष्टि दिवस का इतिहास

विश्व दृष्टि दिवस का इतिहास

1970 के दशक के मध्य में सर जॉन विल्सन (John Wilson) जो कि एक ब्लाइंड एक्टिविस्ट (Blind activist) थे, उन्होंने और कई डॉक्टरों ने मिलकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान वैश्विक अंधेपन की समस्या की ओर आकर्षित किया। इन लोगों की पहल की वजह से 1 जनवरी 1975 को इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस (IAPB) का गठन किया गया। इसके पहले संस्थापक अध्यक्ष सर जॉन विल्सन को बनाया गया। वर्ल्ड ब्लाइंड यूनियन (WBU) और इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी (ICO) इसके संस्थापक सदस्य थे।

कब मनाया गया पहला विश्व दृष्टि दिवस

कब मनाया गया पहला विश्व दृष्टि दिवस

पहला विश्व दृष्टि दिवस 8 अक्टूबर 1998 को मनाया गया था। लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) के ''साइट फर्स्ट कैंपन'' से पहले विश्व दृष्टि दिवस की शुरुआत की गई थी। यह संगठन दुनिया भर आंखों की देखभाल, आंखों से जुड़ी बीमारियों के जोखिम के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाती है। विश्व दृष्टि दिवस भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के "विजन 2020" की दिशा में एक पहल थी। IAPB की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, विश्व दृष्टि दिवस को विश्व स्तर पर लगभग 200 IAPB सदस्य संगठनों द्वारा सपोर्ट किया जाता है।

क्या है इस साल की विश्व दृष्टि दिवस की थीम

क्या है इस साल की विश्व दृष्टि दिवस की थीम

विश्व दृष्टि दिवस 2022 की थीम ''Love Your Eyes'' है। पिछले साल भी इसी को थीम रखा गया था। इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस (IAPB) ने ये घोषणा की थी कि इस साल की भी थीम पिछले साल की थीम की तरह "लव योर आइज़" होगी। पिछले साल इस अभियान को काफी सफल बताया गया था। 3.5 मिलियन ने अपने नेत्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का इस संगठन के साथ वादा किया था।

"लव योर आइज़" की थीम की तहत व्यक्तियों को अपनी आंखों की देखभाल करने के लिए कहा जाता है। वहीं इस थीम का मकसद लोगों को ये बताना है कि दुनियाभर में एक अरब से अधिक लोग ऐसे हैं, जो अंधेपन से पीड़ित हैं। उनके पास आंखों की देखभाल सेवाओं नहीं पहुंच पा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+