World Red Cross Day 2023: जानिए क्या है वर्ल्ड रेड क्रॉस डे और 8 मई को क्यों मनाते हैं ये दिन
World Red Cross Day: दुनियाभर में 08 मई को वर्ल्ड रेड क्रॉस डे मनाया जाता है। ये दिन इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस (ICRC) के संस्थापक और पहले नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता हेनरी ड्यूनेन्ट की जयंती के दिन मनाया जाता है।

World Red Cross Day 2023: वर्ल्ड रेड क्रॉस डे हर साल 8 मई को मनाया जाता है। वर्ल्ड रेड क्रॉस डे को वर्ल्ड रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट डे भी कहा जाता है। रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट मूवमेंट एक ग्लोबल नेटर्वक है जो दुनिया भर के लगभग हर देश में संचालित होता है।
इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस (ICRC) संगठन आपात स्थिति, आपदाओं, संघर्षों और अन्य संकटों के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करता है।
रेड क्रॉस मूवमेंट मानव पीड़ा को कम करने, मानव गरिमा की रक्षा करने और शांति, स्वास्थ्य और विश्व कल्याण को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। वर्ल्ड रेड क्रॉस डे हर साल 8 मई को इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस (ICRC) के संस्थापक और पहले नोबेल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हेनरी ड्यूनेन्ट की जयंती के दिन मनाया जाता है।
जानिए रेड क्रॉस का इतिहास
वर्ल्ड रेड क्रॉस डे मनाने की पहल अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (ICRC)के संस्थापक और पहले नोबेल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हेनरी ड्यूनेन्ट की कोशिशों से हुई है। विश्व रेड क्रॉस दिवस का इतिहास का रेड क्रॉस आंदोलन से जुड़ा गै।
1859 में हेनरी ड्यूनेन्ट ने द्वितीय इतालवी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सोलफेरिनो, इटली के युद्ध के मैदान में घायल सैनिकों का दर्द देखा। हेनरी घायल सैनिकों सही उपचार ना मिलने और चिकित्सा देखभाल और सहायता की कमी को देख हैरान था। इसी दौरान उन्होंने घायलों को उनकी राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना मदद की। इसके लिए उन्होंने स्थानीय नागरिकों को संगठित भी किया।
जंग के मैदान में हुए इस अनुभव पर हेनरी ने A Memory of Solferino नामक किताब लिखी। इस किताब में युद्ध के समय घायलों की देखभाल के लिए स्वयंसेवी समूहों की स्थापना के बारे में लिखा गया था। 1863 में, उनके प्रयासों से घायलों को राहत देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समिति का गठन हुआ, जिसे बाद में रेड क्रॉस की इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस (ICRC) के रूप में जाना गया।
कब से मनाया जा रहा है वर्ल्ड रेड क्रॉस डे?
ICRC का उद्देश्य जंग या सशस्त्र संघर्षों के दौरान घायलों और जरूरतमंदों की मदद करना है। विश्व रेड क्रॉस दिवस का विचार 1920 के दशक के दौरान प्रस्तावित किया गया था। हालांकि आधिकारिक तौर पर 1933 में जापान के टोक्यो में रेड क्रॉस के 20वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान स्थापित किया गया था।
इसी कार्यक्रम में ये फैसला लिया गया है कि वर्ल्ड रेड क्रॉस डे हर साल हेनरी ड्यूनेन्ट के जन्मदिन के दिन मनाया जाएगा। तब से 8 मई को हर साल विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications