Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विश्व जनसंख्या दिवस पर जानिए किस देश में रहते हैं सबसे कम लोग? किन देशों की है सबसे ज्यादा आबादी

World Population Day 2024: विश्व जनसंख्या दिवस या अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक जनसंख्या मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को परिवार नियोजन, लैंगिक समानता और प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करना है।

विश्व जनसंख्या दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1989 में की गई थी। इसी साल दुनिया की आबादी 5 अरब के आंकड़े को पार कर गई थी। वैश्विक जनसंख्या 5 बिलियन के पार होने की वजह से इस दिन को 'डे ऑफ फाइव बिलियन' के रूप में मनाया जाता है।

World Population Day 2024

इस दिन को मनाने का मकसद ये है कि वैश्विक जनसंख्या का आंकड़ा तेजी से ना बढ़े और मौजूदा जनसंख्या में शिक्षा, रोजगार, समानता और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता बढ़े।

भारत और चीन विश्व के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देशों में शामिल हैं, जहां 1 बिलियन से ज्यादा जनसंख्या है। लेकिन इस लेख में हम आपको उन देशों के बारे के बताएंगे, जहां की जनसंख्या ना के बराबर है।

🔴 आइए देखें, किन देशों की जनसंख्या सबसे कम है?

वेटिकन सिटी (Vatican City): अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेटिकन सिटी सबसे कम जनसंख्या वाला देश हैं। 2023 -2024 के बीच वेटिकन सिटी की जनसंख्या केवल 764 थी।

टोकेलाऊ (Tokelau): प्रशांत महासागर में स्थित यह द्वीप टोकेलाऊ 26 स्क्वैर किलोमीटर में फैला है और यहां लगभग 1,915 लोग रहते हैं।

निउए (Niue): ये द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है। यहां की आबादी केवल 1,925 है। इस द्वीप देश का क्षेत्रफल मात्र 260 वर्ग किलोमीटर है।

फॉकलैंड (Falkland): फॉकलैंड द्वीप समूह पर लगभग 3,500 के करीब की आबादी है। इस द्वीप की अर्थव्यवस्था मछली पकड़ने और पर्यटन पर आधारित है।

मॉण्टसेराट (Montserrat): मॉण्टसेराट एक कैरेबियाई द्वीप है। यहां की अनुमानित आबादी 4,372 है। इस द्वीप पर 990 के दशक में एक विनाशकारी ज्वालामुखी विस्फोट था, जिसकी वजह से यहां पर आबादी कम है।

🔴 Most Populous Country: वो देश, जहां की आबादी सबसे ज्यादा है?

worldometers के मुताबिक सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भारत है। उसके बाद चीन, यूनाइटेड अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नाइजीरिया, ब्राजील, बांग्लादेश, रूस सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश हैं।

  • भारत: 1,428,627,663 जनसंख्या
  • चीन: 1,425,671,352 जनसंख्या
  • यूनाइटेड अमेरिका: 339,996,563 जनसंख्या
  • इंडोनेशिया: 277,534,122 जनसंख्या
  • पाकिस्तान: 240,485,658 जनसंख्या
  • नाइजीरिया: 223,804,632 जनसंख्या
  • ब्राजील: 216,422,446 जनसंख्या
  • बांग्लादेश: 172,954,319 जनसंख्या
  • रूस: 144,444,359 जनसंख्या
  • मैक्सिको: 128,455,567 जनसंख्या
  • इथियोपिया: 126,527,060 जनसंख्या
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+