23 कैरेट सोने के साथ बनी दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

World's Most Expensive Biryani : बिरयानी शायद सभी का सबसे स्वादिष्ट व्यंजन है। भारत की हैदराबादी बिरयानी से लेकर लखनवी बिरयानी तक फेमस है, लेकिन अब आपको एक ऐसी स्पेशल बिरयानी के बारे में बताने जा रहा है, जो दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी में शुमार हैं। दुबई के एक रेस्त्रां ने दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी लॉन्च की है। बॉम्बे बोरो एक लक्जरी रेस्तरां है, जहां दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी परोसी जाती है। इसमें 23 कैरेट गोल्ड के साथ केसर युक्त बिरयानी के एक प्लेट की कीमत 20 हजार रुपये रखी गयी है।

सबसे महंगी रॉयल गोल्ड बिरयानी

सबसे महंगी रॉयल गोल्ड बिरयानी

रॉयल गोल्ड बिरयानी के नाम से जानी जाने वाली सोने की बिरयानी की कीमत 19,700 प्रति प्लेट है। 3 किलो बिरयानी डिश में 23 कैरेट इटेबल गोल्ड होता है और यह एक बड़े सुनहरे थाली में परोसी जाती है। बॉम्बे बोरो के अनुसार इसमें गोल्ड लीफ कबाब- कश्मीरी मेमने के कबाब, पुरानी दिल्ली मेम्ने चोप्स, राजपूत चिकन कबाब, मुगलई कोफ्ता, और मलाई चिकन कस्तूरी, केसर-तरकारी बिरयानी के बिस्तर पर परोसे जाते हैं। इसमें सॉस, करी और रायता भी शामिल होता हैं।

तीन तरह के चावल का ऑप्शन

तीन तरह के चावल का ऑप्शन

इस बिरयानी में एक खास बात ये भी है कि आपको किस तरह के राइस चाहिए उसका ऑप्शन भी रेस्तरां ने दिया है। ऑर्डर करने से पहले आपको बिरयानी राइस, कीमा राइस व्हाइट और सेफ्रॉन राइस का ऑप्शन दिया जाता है, जिसके बाद आप चावल की किस्म चुनने के बाद ही आपको बिरयानी सर्व की जाएगी। ऑर्डर भी आपको यहां कम से कम 45 मिनट पहले देना होता है। इसमें एडिबल गोल्ड होता है, जो बिरयानी के स्वाद में चार चांद लगा देता है।

तेजी से वायरल हो रही बिरयानी की तस्वीरें

तेजी से वायरल हो रही बिरयानी की तस्वीरें

दुबई में बॉम्बे बरो नाम के इस रेस्तरां में जहां दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी परोसी जाती है उस जगह का नाम "बुलगी" है। मिली जानकारी के मुताबिक इस रॉयल बिरयानी को रेस्टोरेंट ने अपनी पहली एनीवर्सरी पर मेन्यू में शामिल किया है। 20 हजार रुपये इस बिरयानी की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि दुबई में लोग घरों में बिरयानी बनाने के साथ ही बाहर भी इसे खूब खाना पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए यहां के कई रेस्टोरेंट्स अपनी बिरयानी के स्वाद की वजह से दुनिया भर में मशहूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+