World Earth Day 2023: आज दुनिया में मनाया जा रहा पृथ्वी दिवस, जानिये क्यों मनाया जाता है अर्थ डे?
World Earth Day significance: आज के समय में पृथ्वी की सुरक्षा के आगे न जाने कितनी चुनौतियां मुंह खोले खड़ी हैं। ऐसे में हर साल पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। आइये इस दिन को मनाने के पीछे की वजह के बारे में जानते हैं।

World Earth Day 2023: हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है। जहां हर तरफ तेजी से विकास हो रहा है, इस बीच पर्यावरण की रक्षा करना भी बेहद जरूरी है।
हर बार होती है अलग थीम
पृथ्वी दिवस मनाने के लिए हर बार एक अलग थीम रखी जाती है। इस साल की थीम की बात करें, तो ये है- हमारे ग्रह में निवेश करें यानी कि इन्वेस्ट इन आवर प्लैनेट। ये तो रही थीम की बात। चलिये बात करते हैं कि पृथ्वी दिवस मनाया क्यों जाता है।
कब हुई थी शुरुआत
साल 1970 से पृथ्वी दिवस की शुरुआत हुई थी। सर्वप्रथम इसकी कल्पना अमेरिकी पॉलिटिशयन और पर्यावरण एक्टिविस्ट सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी। तब से लेकर अभी तक पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
क्यों मनाया जाता है अर्थ डे
बताते चलें कि विश्व भर में अर्थ डे यानी पृथ्वी दिवस को मनाने का सर्वप्रथम लोगों में जागरूकता फैलाना है। पृथ्वी की सुरक्षा में कई तरह की परेशानियां आती हैं। ये काम जितना सोचने में आसान लगता है, उतना ही मुश्किल है। ऐसे में हर किसी को इस बारे में सतर्क करने के उद्देश्य से ही इस दिन को मनाया जाता है। विकास की इस अंधी दौड़ में पृथ्वी सुरक्षित रहे और इसे ज्यादा नुकसान ना हो, इसलिए सभी लोगों का जागरूक बेहद जरूरी है।
पृथ्वी के आगे खड़ी हैं चुनौतियां
आज के समय में पृथ्वी की सुरक्षा के आगे एक से बढ़कर एक चुनौतियां मुंह खोले खड़ी हैं। ऐसे में दुनियाभर के लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता होनी बेहद जरूरी है। जरूरी है कि धरती को हरा भरा, हवा और पानी से भरपूर बनाया जा सके। और पृथ्वी को हरा भरा तभी रखा जा सकता है, जब लोगों को इसकी अहमियत समझ आएगी। ग्लोबल वॉर्मिंग के बढ़ते प्रभाव, जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों से धरती को बचाने के लिए लोगों को पृथ्वी की महत्ता के बारे में परिचित करवाना बेहद जरूरी है।
खुद से करें एक वादा
पर्यावरण सुरक्षित है तो जाहिर सी बात है हम भी सुरक्षित हैं। आयुर्वेद को बहुत बड़ी शक्ति माना गया है। और ऐसे में अगर पर्यावरण सुरक्षित है, तो हम उसमें जड़ी बूटियां उगा सकेंगे। इससे न सिर्फ पर्यावरण को मजबूती मिलेगी, बल्कि हम और हमारी आने वाली पीढ़ियों को सेहत के साथ-साथ रोजगार भी मिलेगा। आर्युवेद को मजबूती देने के लिए पेड़ पौधों को ज्यादा से ज्यादा लगाना जरूरी है। इससे स्वच्छ हवा के साथ-साथ एक संतुलित पर्यावरण भी बनेगा। ये एक ऐसी चीज है, जिसे हर व्यक्ति कर सकता है। इसलिए इस पृथ्वी दिवस पर कम से कम एक वृक्ष लगाने का एक आसान वादा करें।












Click it and Unblock the Notifications