World Day Against Drug Abuse 2021: 'ड्रग्स की सच्चाई बताएं और लोगों की जिंदगी बचाएं'
World Day Against Drug Abuse 2021: 'ड्रग्स की सच्चाई बताएं और लोगों की जिंदगी बचाएं'
नई दिल्ली, 26 जून: अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य और विश्व नशा निरोधक दिवस हर साल 26 जून को मनाई जाती है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अवैध तस्करी, नशीली दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाना, ड्रग्स के दुरुपयोग को खत्म करने के उद्देश्य के लिए विश्व नशा निरोधक दिवस हर साल मनाया जाता है। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 26 जून को मनाने के लिए दुनियाभर के देशों को जागरूक किया जाता है। इस दिन नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने वाली संस्था, डॉक्टर और कार्यकर्ता एक साथ मिलकर ड्रग्स और नशा को इस्तेमाल के खिलाफ कैम्पेन चलाते हैं। इस साल के विश्व नशा निरोधक दिवस-2021 का थीम है- 'शेयर ड्रग फैक्ट्स टू सेव लाइव्स' यानी लोगों को ड्रग्स से होने वाले नुकसानों और उसकी सच्चाई बताएं और दूसरों की जिंदगी बचाने में मदद करें।''

ड्रग्स एंड क्राइम पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओडीसी) ने इस दिन को लेकर कहा है कि आइए हम एक साथ इस दिन विश्व नशीली दवाओं की समस्या से निपटने की तैयारी करें। यूएनओडीसी संयुक्त राष्ट्र की एक शाखा है, जो नशीली और अवैध दवाओं की तस्करी से संबंधित अंतरराष्ट्रीय अपराध के खिलाफ अभियान चलाती है।
विश्व नशा निरोधक दिवस का इतिहास
Recommended Video
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 दिसंबर 1987 को घोषणा की थी कि 26 जून को हर साल विश्व नशा निरोधक दिवस मनाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन की शुरुआत नशीली दवाओं के दुरुपयोग से दुनिया को मुक्ति दिलाने के लिए की थी।
हर साल संयुक्त राष्ट्र निकाय वैश्विक नशीली दवा संकट के नुकसानों और उससे होने वाली मौतों के आंकड़ों के साथ एक विश्व ड्रग्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। इस रिपोर्ट के बारे में यूएनओडीसी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, "वर्ल्ड ड्रग रिपोर्ट 2021 का उद्देश्य न केवल हेल्थ, शासन और सुरक्षा पर ग्लोबल ड्रग्स समस्या के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।''












Click it and Unblock the Notifications