World Cup Final 2023: '...दिल ही टूट गया है, उम्मीद टूट गई है', इंडिया की हार पर फूट-फूटकर रोया फैन
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेला गया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल 2023 सभी के दिलों में घर कर गया। जहां भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत की इस हार के बाद देश भर में गमगीन का माहौल है।
सोशल मीडिया और टीवी पर फैंस लगातार अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, एक अन्य फैन का बिलखते हुए वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक फूट-फूटकर रोता नजर आ रहा है। उसका कहना है कि दिल टूट गया है, उम्मीद टूट गई है। लेकिन, भरोसा नहीं। आइए आपको रूबरू कराते हैं इस शख्स से...

एक क्रिकेट प्रशंसक इरशाद आईसीसी विश्व कप फाइनल के बारे में बात करते हुए रो पड़ा। उसने कहा कि जितनी उम्मीद की थी, सब टूट गई है। अपनी टीम के लिए क्या बोला जाए। इंडिया टीम पर भरोसा था और हमेशा रहेगा। टीम हमारी है, और हार-जीत तो लगा रहता है। सपोर्ट कभी नहीं छोड़ना चाहिए।
Recommended Video
'दिल ही टूट गया'
आगे इर्शाद ने कहा कि कोई भी क्रूशियल चीज होती है, तो हार्ट ब्रेक मोमेंट आते रहता है। जैसा कि उस दिन न्यूजीलैंड का हुआ। सेमीफाइनल क्वालीफाई करते हैं, लेकिन फाइनल तक नहीं पहुंच पाते हैं। साउथ अफ्रीका का मैच भी देखा गया। वो हमेशा क्वालीफाई नहीं करते हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अच्छा खेली, उनको बधाई। लेकिन, दिल है टूट गया। अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप है, जो हम जरूर जीतेंगे। हमारा फिर सपोर्ट रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications