Cancer Day: सर्वाइकल ही नहीं, महिलाओं के लिए ये 5 कैंसर हैं जानलेवा, अभी से हो जाएं सतर्क
World Cancer Day 2024: दुनिया भर में विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को हर साल मनाया जाता है। वर्ल्ड कैंसर डे, कैंसर के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। विश्व कैंसर दिवस मनाने का मकसद कैंसर से हर साल होने वाली लाखों मौतों को कम करना है।
कैंसर दिवस पर हम आपको ऐसे पांच कैंसर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महिलाओं को होते हैं। महिलाओं में होने वाले ये कैंसर बहुत घातक और जानलेवा होते हैं। हर सालों लाखों महिलाओं की मौत सिर्फ कैंसर की वजह से होती है।

भारत में आमतौर महिलाएं अपने हेल्थ को लेकर ज्यादा जागरुक नहीं हैं, ऐसे में उन्हें इन 5 तरह के कैंसरों के बारे में जानना चाहिए और इसको लेकर सतर्क भी रहना चाहिए। इस लेख को लिखने का हमारा मकसद महिलाओं को बीमारियों से डराना नहीं बल्कि उन्हें जागरुक और सजग बनाना है...ताकि वो अपनी स्वास्थ्य को गंभीरता से लें।
1. ब्रेस्ट कैंसर (Breast cancer)
ब्रेस्ट कैंसर को स्तन कैंसर भी कहा जाता है। ब्रेस्ट कैंसर तब होता है, जब आपके स्तन कोशिकाएं कैंसर कोशिकाओं में बदल जाती हैं, जो बढ़ती जाती हैं और फिर ट्यूमर बनाती हैं। स्तन कैंसर के लक्षणों की बात करें तो ब्रेस्ट में गांठ बनना, ब्रेस्ट के आकार में बदलाव होना, हमेशा दर्द या सूजन महसूस होना, गर्माहट महसूस होना...आदि।
स्तन कैंसर तब होता है जब स्तन कोशिकाएं कैंसर कोशिकाओं में बदल जाती हैं जो बढ़ती हैं और ट्यूमर बनाती हैं। स्तन कैंसर के लक्षणों में स्तन में गांठ , स्तन के आकार में बदलाव, दर्द या सूजन महसूस होना होता है। हर 30 साल से ऊपर की महिला को 3 से 4 महीने पर अपने ब्रेस्ट की जांच करवानी चाहिए।
2. सर्वाइकल कैंसर (Cervical cancer)
सर्वाइकल कैंसर तब होता है, जब गर्भाशय ग्रीवा (गर्भाशय के निचले हिस्से) की परत में असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं। गर्भाशय ग्रीवा महिला प्रजनन प्रणाली का हिस्सा है।
इससे बेचने के लिए आप वैक्सीन लगवा सकती हैं। सर्वाइकल कैंसर ज्यादातर ह्यूमन पेपिलोमावायरस (HPV) संक्रमण के कारण होते हैं।
3. ओवेरियन कैंसर (Ovarian cancer)
ओवेरियन कैंसर को डिम्बग्रंथि कैंसर या अंडाशय का कैंसर भी कहा जाता है। ये कैंसर तब होता है, जब अंडाशय में असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं। ये अक्सर 50 से 70 वर्ष की महिलाओं में विकसित होता है। इस कैंसर से सबसे ज्यादा महिलाओं की मौत होती है।
4. गर्भाशय कैंसर (Womb cancer)
गर्भाशय कैंसर या एंडोमेट्रियल कैंसर, आमतौर पर रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं को प्रभावित करता है। यह आमतौर पर असामान्य योनि रक्तस्राव का कारण होता है। लोग हमेशा इसे एंडोमेट्रियल कैंसर इसलिए कहते हैं क्योंकि गर्भाशय कैंसर के सभी मामलों में से लगभग 95 फीसदी मामले एंडोमेट्रियल कैंसर के होते हैं। इसका इलाज भी बहुत मुश्किल है।
5. वजाइनल कैंसर (Vaginal cancer)
वजाइनल यानी योनि का कैंसर एक असामान्य कैंसर, जो औसतन 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में होता है। ये आमतौर पर योनि को आवरित करने वाली कोशिकाओं में विकसित होता है। वजाइनल कैंसर, असामान्य योनि रक्तस्राव के कारण हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications